आमने-सामने आई सलमान खान और अर्जुन कपूर की कार, जानिए फिर क्या हुआ - News Summed Up

आमने-सामने आई सलमान खान और अर्जुन कपूर की कार, जानिए फिर क्या हुआ


आमने-सामने आई सलमान खान और अर्जुन कपूर की कार, जानिए फिर क्या हुआनई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच एक दिलचस्प घटना हुई। दोनों अभिनेताओं की कार एक रेड लाइट पर आमने-सामने आ गई। याद रहे कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के अफेयर के बाद से दोनों के रिश्ते बेहद तल्ख हैं।सलमान खान और अर्जुन कपूर के बीच चल रहा कोल्ड वॉर काफी पुराना है। सलमान खान ने ही अर्जुन कपूर की डेब्यू फिल्म इश्कबाज के वक्त उन्हें मेंटोर किया था। पर बाद में सलमान खान के भाई अरबाज खान की एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा से अर्जुन कपूर का अफेयर शुरू हो गया। याद रहे कि अर्जुन कपूर इससे पहले सलमान खान की बहन अर्पिता खान को भी डेट कर चुके हैं। ये कई साल पहले की बात है। तब अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में डेब्यू भी नहीं किया था।सोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में इग्नोर कियासोनम कपूर के वेडिंग रिसेप्शन में सलमान खान और अर्जुन कपूर एक-दूसरे के करीब से गुजरे थे, लेकिन सलमान ने अर्जुन को इग्नोर कर दिया। कल मंगलवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान और अर्जुन कपूर की कार एक रेड लाइट पर एक-दूसरे के आगे आ गई । दोनों अभिनेताओं के ड्राइवर ने एक दूसरे को विश किया। पर दोनों के साहब पीछे बैठे रहे। रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान ने अर्जुन को देखा था, लेकिन अर्जुन की नजर उन पर नहीं पड़ी। रेड लाइट पर मौजूद लोगों के लिए अर्जुन और सलमान को सात देखना काफी दिलचस्प रहा।अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा साथ दिखेअर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा की बात करें तो दोनों कल शाम अरमान जैन के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे थे। अर्जुन ओलिव ग्रीन वेलवेट शेरवानी में नजर आए। वहीं मलाइका ने लाल साड़ी पहन रखी थी।Posted By: Vineet Sharanडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran February 05, 2020 08:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */