आम चुनावों से पहले फेसबुक का बड़ा कदम, पारदर्शिता के लिये किए ये बदलाव - News Summed Up

आम चुनावों से पहले फेसबुक का बड़ा कदम, पारदर्शिता के लिये किए ये बदलाव


फेसबुक आम चुनाव से पहले राजनीतिक विज्ञापनों के मामले में पारदर्शिता लाने के लिये विज्ञापनों के साथ स्पष्टीकरण की शुरुआत करने जा रही है. कंपनी ने कहा कि आज से (बृहस्पतिवार से) राजनीतिक विज्ञापनों के ऊपर यह जानकारी रहेगी कि किसने विज्ञापन प्रकाशित किया है या उसके लिये किसने भुगतान किया है. कंपनी के सार्वजनिक नीति निदेशक (भारत और दक्षिण एशिया) शिवनाथ ठुकराल ने कहा, ‘‘बृहस्पतिवार से लोगों को विज्ञापन के साथ विज्ञापनदाता या उसके लिये भुगतान करने वाले की भी जानकारी मिलेगी. लोग विज्ञापनों की एक लाइब्रेरी को भी एक्सेस कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि भारत में फेसबुक के करीब 20 करोड़ उपयोक्ता हैं.


Source: NDTV February 07, 2019 22:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */