Hindi NewsLocalBiharThunderstorms In Bihar's Northwest Districts, Cloud Will Remain In Patna, Possibilities Of LighteningAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपआ गया ठनका गिरने का मौसम, रहें सावधान: बिहार में अगले 24 घंटे में आ सकते हैं आंधी-तूफान, पटना में छाए रहेंगे बादलपटना 17 घंटे पहलेकॉपी लिंक11 जिलों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान, 6 जिलों में बारिश की संभावना35.1 डिग्री तापमान के साथ राज्य में सबसे गर्म शहर भागलपुर रहामार्च से मई तक का मौसम सावधानी बरतने वाला होता है। इस मौसम में ही ठनका गिरने की घटनाएं अधिक होती हैं। मौसम विभाग ने मार्च के मौसम में लोगों को सावधान रहने को कहा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में बिहार के उत्तर पश्चिम जिलों में आंधी-तूफान की आशंका है। इसमें 11 जिले प्रभावित होंगे जबकि 6 जिलों में बारिश की संभावना है। पटना में सोमवार को बादल छाए रहेंगे।मौसम शुष्क होने की वजह से बढ़ रहा तापमानबिहार में मौसम शुष्क होने की वजह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस दौरान विभिन्न स्थानों में हवा का प्रभाव दक्षिण पूर्वी पश्चिमी और पूर्वी दक्षिणी है। इसकी वजह से हवाओं की गति धीमी होने के साथ ही तेज धूप का एहसास हो रहा है। इस कारण से तापमान में लगाार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।इन जिलों में होगा बड़ा प्रभावपश्चिमी और दक्षिणी पूर्वी हवा के मिश्रण की वजह से 24 घंटे के दौरान उत्तर पश्चिमी बिहार और उत्तरी पूर्वी बिहार के 11 जिलों में तेज हवा के साथ आंधी-तूफान आने की आशंका बन रही है। इनमें पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा और पूर्णिया शामिल हैं।इन जिलों में होगी बारिशमौसम विभाग का कहना है कि कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया में कुछ स्थानों पर तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।24 घंटे में कई बार बदल रही हवाओं की गतिमौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की गति 24 घंटे में कई बार बदल रही है। सुबह 11 बजे तक हवा की गति उत्तरी पूर्वी और फिर दोपहर बाद तेज धूप में हवा की गति दक्षिण पूर्व हो रही है। इससे तेज धूप होने के बाद भी तपिश व चिपचिपी गर्मी का एहसास नहीं हो रहा है। यह स्थिति 15 मार्च तक बनी रहेगी।भागलपुर में सबसे अधिक गर्मी, पटना में रहेंगे बादलमौसम विभाग का कहना है कि रविवार को सबसे अधिक गर्म शहर भागलपुर रहा जहां अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं गया सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम तापमान 12.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। पटना में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री अधिक रहा, वहीं पर न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जाे सामान्य से कम था। सोमवार 8 मार्च को पटना में आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री रहने की संभावना है।
Source: Dainik Bhaskar March 07, 2021 13:57 UTC