Hindi NewsSportsSania Mirza Shares Dance Video In Olympic Kit | Tokyo Olympicsइंटरनेट पर छाईं सानिया मिर्जा: ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने ओलिंपिक किट में डांस का वीडियो शेयर किया, 6 घंटे में 6 लाख व्यूज मिलेनई दिल्ली 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकभारत की दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा इंटरनेट पर छा गई हैं। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर ओलिंपिक किट में डांस का एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो को 6 घंटे के अंदर 6 लाख लोगों ने देखा और साथ ही 80 हजार से ज्यादा लाइक्स भी मिले। सानिया अब तक करियर में 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। अब वह टोक्यो ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई दिखेंगी।अमेरिकन रैपर के गाने पर डांस करती दिखीं सानियासानिया वीडियो में अमेरिकन रैपर डोजा कैट के किस मी मोर गाने पर डांस करता हुआ वीडियो डाला था। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मेरे नाम में A शब्द का मेरे जीवन में काफी महत्व है। वीडियो के जरिए सानिया ने A का मतलब भी समझाया। उन्होंने लिखा A का मतलब होता है- एग्रेशन (आक्रमक), एंबिशन (महत्वाकांक्षी), अचीव (जीत) और अफेक्शन (स्नेह)।अनन्या बिरला ने वीडियो पर रिएक्शन दियायह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कुमार मंगलम बिरला की बेटी अनन्या बिरला ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- मुझे डांस मूव्स पसंद आए। आपको बधाई। इसके साथ ही कई फैंस ने भी वीडियो पर रिएक्ट किया। साथ ही उन्हें टोक्यो ओलिंपिक के लिए शुभकामनाएं भी दीं। फैंस ने कहा कि A का मतलब एडोरेबल (प्यारा) भी होता है।सानिया मिर्जा ने मेहनत पर जोर दियासानिया ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी बात की थी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे टेनिस में करियर बनाना चाहते हैं, उनको यही कहना चाहती हूं कि आपको मेहनत करनी होगी। बिना मेहनत के किसी भी खेल में आगे बढ़ना संभव नहीं है। अब काफी सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह मेरा चौथा ओलिंपिक है। कॉमनवेल्थ गेम्स जब से भारत में हुआ है, लोगों की हमसे उम्मीदें बढ़ी हैं। अंकिता रैना के साथ मेरा बेहतर तालमेल रहा।सानिया ने अब तक कुल 6 ग्रैंड स्लैम जीते हैंसानिया ने महिला डबल्स में 2016 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2015 में विम्बलडन और यूएस ओपन का खिताब जीता था। वहीं, मिक्स्ड डबल्स में वे 2009 में ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2012 में फ्रेंच ओपन और 2014 में यूएस ओपन जीत चुकी हैं।2016 में सानिया ने मार्टिना हिंगिस के साथ विमेंस डबल्स में ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता था।भारत का सबसे बड़ा दल ओलिंपिक जा रहाइस बार भारत का सबसे बड़ा दल टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा लेने जा रहा है। भारतीय स्क्वॉड में 228 मेंबर होंगे। इसमें 119 एथलीट शामिल हैं। इसमें से 67 पुरुष और 52 महिला एथलीट होंगे। भारतीय एथलीट इस बार 85 मेडल के लिए दावेदारी पेश करेंगे।
Source: Dainik Bhaskar July 14, 2021 14:48 UTC