इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर का अब एक और वीडियो हुआ वायरल, देखिये - News Summed Up

इंटरनेट सेंसेशन प्रिया प्रकाश वारियर का अब एक और वीडियो हुआ वायरल, देखिये


मुंबई। इंटरनेट पर सबसे अधिक सर्च कर पिछले साल नंबर वन पर आई प्रिया प्रकाश वारियर फिर से सुर्ख़ियों में हैं। पिछले साल वेलंटाइन डे से पहले उनके आंख मारे काण्ड ने तहलका मचाया था और अब एक नया वीडियो जारी किया गया है जो तेज़ी से वायरल हो रहा है।इस वर्ष उनकी रिलीज हो रही फ़िल्म ओरु अदार लव का एक नया वीडियो ट्रेंड कर रहा है। इसमें प्रिया प्रकाश वारियर उनके को स्टार रोशन अब्दुल राहुफ के साथ लिक- लॉक कर रही हैं । गौरतलब है कि उनकी आंख मारने वाले वीडियो के कारण वह चर्चा में आ गयी थी और वह इतना वायरल हुआ कि रातों रात इंटरनेट पर छा गई थी और इसके कारण पिछले वर्ष वैलेंटाइन डे के मौके पर उनके फिल्म का एक गाना भी रिलीज किया गया था। अब इस वेलेंटाइन डे को यह फिल्म रिलीज होने वाली है। जिसके चलते इस वीडियो को जारी किया गया है। इस वीडियो में दोनों भी कॉलेज के यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं।प्रिया प्रकाश वारियर की बढ़ी लोकप्रियता को भुनाने के लिए निर्माता ने पिछले वर्ष माणिक्य मालाराया पूवी नमन गाना भी जारी किया था। जिसमें प्रिया प्रकाश वारियर हाव भाव की सराहना की गई। हाल ही में प्रिया प्रकाश वारियर हाल ही में रणवीर सिंह से भी मिली थी। वही श्रीदेवी के जीवन से मिलती जुलती फिल्म श्रीदेवी बंगलो में भी वह नजर आएंगी। हालांकि श्रीदेवी के जीवन पर बन रही फिल्म को लेकर उन्हें और निर्माता को बोनी कपूर ने लीगल नोटिस भी भेजा है।प्रिया प्रकाश वारियर ने मुंबई आ कर अपनी फिल्म श्रीदेवी बंगलो का टीज़र जारी किया। फिल्म में वह श्रीदेवी नाम की एक अभिनेत्री का किरदार निभा रही हैं। फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में शूट किया गया है। फिल्म के निर्देशक प्रशांत माम्बुली हैं। यह प्रिया की पहली हिंदी फिल्म होगी। फिल्म के टीज़र में हीरोइन जश्न मना रही है, ड्रिंक कर रही है और बाद में एक बाथटब में उनके डूबने के और सिर्फ पाँव दिखने के सीन दिखाए गए हैं। लोग इस तरह से श्रीदेवी का 'मज़ाक' बनाने जाने को लेकर सोशल मीडिया पर भड़के हुए हैं lयह भी पढ़ें: ये भारत की कटरीना हैं, कभी सलमान खान ऐसा सीन देखकर हो गए थे...Posted By: Manoj Khadilkar


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 11:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */