भर्ती की संख्याइंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक ने खाली एग्जीक्यूटिव पद की भर्ती के लिए 132 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. आवेदन की तिथिइस पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 16 अगस्त 2023 तक जारी रहेगी. इस पद के लिए आवेदन करने वाले सभी वर्ग के अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क 100 रुपये देना होगा. चयन प्रक्रियाइस बैंक में एग्जीक्यूटिव पद की भर्ती के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन टेस्ट के बाद ग्रुप डिस्कसन/ पर्सनल इंटरव्यू होगा. आपको बता दें कि यह भर्ती कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर 1 वर्ष के लिए की जाएगी.
Source: Dainik Jagran July 28, 2023 17:43 UTC