Hindi NewsLocalGujaratStrong Entry Of 'Divya Bhaskar Gujarat Rockers' Team In The Semi finalsइंडियन प्रो म्यूजिक लीग: 'दिव्य भास्कर गुजरात रॉकर्स' टीम की सेमीफाइनल में दमदार एंट्रीअहमदाबाद 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकवोटिंग लाइन शनिवार को रात 8 बजे से सोमवार के रात 8 बजे तक ओपन रहेगी।भारतीय टेलीविजन इतिहास के अब तक की सबसे बड़ी संगीत स्पर्धा 'इंडियन प्रो म्यूजिक' लीग के सेमीफाइनल राउंड में 'दिव्य भास्कर' द्वारा प्रायोजित टीम 'गुजरात रॉकर्स' की एंट्री हो गई है। लीग राउंड में गुजरात रॉकर्स नंबर वन पर रही। शनिवार और रविवार यानी की 10-11 जुलाई को सेमीफाइनल में चारों टीमों के बीच मुकाबला होगा।वोटिंग लाइन शनिवार को रात 8 बजे से सोमवार के रात 8 बजे तक ओपन रहेगी। विजेता टीम की घोषणा दर्शकों के वोटों के आधार पर 13 जुलाई को प्रसारित होने वाले एपिसोड में की जाएगी। इस प्रतियोगिता में कोई फिनाले नहीं होगा, इसलिए शनिवार और रविवार को प्रसारित होने वाला एपिसोड फिनाले जैसा ही भव्य होगा। इसलिए आप अपनी 'दिव्य भास्कर गुजरात रॉकर्स टीम' को वोट देना न भूलें।
Source: Dainik Bhaskar July 09, 2021 09:11 UTC