इंदिरा गांधी नहर में फिर हादसा: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला बेटी के ससुराल में रह रही थी, बिना बताये नहर के पास गई और डूब गई - News Summed Up

इंदिरा गांधी नहर में फिर हादसा: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला बेटी के ससुराल में रह रही थी, बिना बताये नहर के पास गई और डूब गई


Hindi NewsLocalRajasthanBikanerMentally Unsound Woman Was Living In Daughter's In law's House, Went To The Canal Without Informing And Drownedइंदिरा गांधी नहर में फिर हादसा: मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला बेटी के ससुराल में रह रही थी, बिना बताये नहर के पास गई और डूब गईबीकानेर 20 घंटे पहलेकॉपी लिंकइस हाल में मिली लापता महिला।इंदिरा गांधी में मंगलवार को एक वृद्ध महिला की डूबने से मौत हो गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला पैर फिसलने के कारण गिर गई, जिसे समय रहते बाहर नहीं निकाला जा सका। ऐसे में नहर में ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव निकलवाया और पोस्टमार्टम करवाया। महाजन थाना के उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि जसपाल कौर पत्नी हरनेक सिंह (80) निवासी सूरतगढ़ की डूबने से मौत हो गई। यह परिवार इन दिनों महाजन में रहता है। मंगलवार सुबह नहर में गिरने से मौत हो गई। दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जसपाल कौर अपने बेटी व दामाद के साथ महाजन में ही रहती थी। दमाद उमेश कुमार ने बताया कि उनकी मानसिक रूप से अस्वस्थ थी। उनका मानसिक बीमारी का इलाज चल रहा था। मंगलवार सुबह जब उठे तो उन्हें उनके चारपाई पर नहीं पाया। तो इधर-उधर तलाश की तो कंवर सेन लिफ्ट नहर के पटड़े पर जसपाल कौर के कपड़े व चप्पल मिली। जिसकी सूचना महाजन पुलिस थाने में दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों के सहयोग से शव की तलाश शुरू की गई। करीब चार-पांच घंटे की तलाशी के बाद करीब तीन चार किलोमीटर की दूरी पर ही शव मिल गया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया। परिजनों की रिपोर्ट के बाद शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया गया। मर्ग मृतक के दामाद उमेश कुमार ने दर्ज करवाई।


Source: Dainik Bhaskar June 29, 2021 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */