इंदौर में दरिंदगी की हदें पार, MBA छात्रा की हत्या कर निर्वस्त्र शव पलंग पर छोड़ा, संबंध बनाकर वायरल किया था अश्लील वीडियो - News Summed Up

इंदौर में दरिंदगी की हदें पार, MBA छात्रा की हत्या कर निर्वस्त्र शव पलंग पर छोड़ा, संबंध बनाकर वायरल किया था अश्लील वीडियो


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एमबीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही छात्रा की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिन पूर्व दोस्त के साथ लापता हुई छात्रा की स्वजन ने गुमशुदगी लिखवाई थी। शुक्रवार को उसका शव दोस्त के रूम पर ही निर्वस्त्र अवस्था में मिला। उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। आरोपित छात्र उसका सहपाठी है। वारदात के पूर्व उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसका वीडियो कॉलेज के ग्रुप में बहुप्रसारित भी किया। कॉलेज प्रबंधन ने पिता को बुलाया। घटना द्वारकापुरी थाना क्षेत्र स्थित अंकल गली की है।रूम से बदबू आने पर रहवासियों ने पुलिस को कॉल कर सूचना दी। टीआई मनीष मिश्रा ताला तोड़कर अंदर घुसे तो पलंग पर छात्रा का शव मिला। प्रजापत नगर(द्वारकापुरी) निवासी 25 वर्षीय छात्रा सांवेर रोड़ स्थित निजी कॉलेज में एमबीए (द्वितीय वर्ष) की पढ़ाई कर रही थी। उसकी 10 फरवरी को पंढरीनाथ थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई गई थी। डीसीपी जोन-1 कृष्ण लालचंदानी के अनुसार रूम मंदसौर निवासी पीयूष धामनोदिया का है। पीयूष भी छात्रा के साथ एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। उसने छात्रा के शव को कंबलों से ढंक दिया और बाहर ताला लगाकर फरार हो गया।रूम से बदबू आने पर रहवासियों को शक हुआ। उन्होंने मकान मालिक प्रशांत झांसीवाला (वकील) को खबर की थी। डीसीपी के मुताबिक छात्रा की घोंटकर हत्या की गई है। उसका शव निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। फोरेंसिक अफसरों ने बताया हत्या दूसरी जगह की है। शव को घसीट कर पलंग पर रखा गया था। जांघ पर हथियार और चहरे पर चोट के निशान भी मिलें है। कमरें पर ताकाझांकी कर थाने लौट आए पुलिसकर्मी शव मिलने की सूचना पर छात्रा की छोटी बहन और पिता भी पहुंच गए। पिता ने बताया मैंने बेटी को 10 फरवरी को कलेक्टोरेट के समीप छोड़ा था। उसने कहा था कि मुझे आधार कार्ड अपडेट करवाना है। शाम को छोटी बेटी के मोबाइल पर काल आया और कहा मैं दोस्त पीयूष के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही हूं। छोटी बहन ने उससे कहा कि इस संबंध में पापा को बताना पड़ेगा। रात में पिता ने कॉल लगाया तो पीयूष ने कॉल अटेंड किया और कहा छात्रा मेरे साथ है। इसके बाद दोनों के फोन स्वीच आफ कर लिए। स्वजन 11 फरवरी को रावजी बाजार थाने गए मगर पुलिसवालों ने घटना स्थल को लेकर डेढ़ घंटे रोका। बाद में पंढरीनाथ थाने का बता कर रवाना कर दिया।


Source: Dainik Jagran February 13, 2026 16:13 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */