इंदौर / एसपी ने कोरोना पॉजिटिव खजराना टीआई को वीडियो कॉल किया, कहा- तुम मध्य प्रदेश पुलिस के शेर हो, इस दुश्मन को हराओ - News Summed Up

इंदौर / एसपी ने कोरोना पॉजिटिव खजराना टीआई को वीडियो कॉल किया, कहा- तुम मध्य प्रदेश पुलिस के शेर हो, इस दुश्मन को हराओ


पुलिस अधीक्षक ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए खजराना टीआई को वीडियो कॉल की और हालचाल जाना। उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द कोरोना से जंग जीत जाओगे।पुलिस अधीक्षक ने कोरोना पॉजिटिव पाए गए खजराना टीआई को वीडियो कॉल की और हालचाल जाना। उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द कोरोना से जंग जीत जाओगे।टीआई ने कहा- मुझे पूरा विश्वास है जल्द ठीक होकर ड्यूटी पर लौटूंगाबुधवार को टीआई संतोष यादव की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थीदैनिक भास्कर Apr 16, 2020, 06:48 PM ISTइंदौर. लॉकडाउन की ड्यूटी के दौरान कोरोनावायरस की चपेट में आए खजराना थाने के टीआई संतोष यादव से एसपी मो. यूसुफ कुरैशी ने वीडियो कॉल पर बात की। एसपी ने खुद यादव को कॉल किया और कहा कि कोरोनावायरस के खिलाफ यह जंग हम अवश्य जीतेंगे। एसपी ने टीआई से कहा कि तुम मध्य प्रदेश पुलिस के शेर हो। पुलिस परिवार के सभी सदस्य तुम्हारे साथ हैं। जल्द इस दुश्मन को हराओ। इस पर टीआई ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि मैं जल्द ठीक होकर लौटूंगा। बुधवार को आई रिपोर्ट में टीआई यादव को कोरोना से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।इंदौर में आठ पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिवपुलिस विभाग में काेराेना संक्रमण का यह आठवां केस सामने आया। इससे पहले एएसपी महू, उनका कुक, फिर इंदौर के जूनी टीआई, डीआईजी ऑफिस में रीडर शाखा का हेड कांस्टेबल, डीआरपी लाइन में एक कांस्टेबल, जूनी इंदौर थाने के एएसआई समेत एक अन्य जवान पॉजिटिव मिला है। भोपाल में भी पुलिस विभाग में 20 कोरोना संक्रमित हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग से 94 और एम्स से एक संक्रमित है।एसपी और एडीएम के दौरे में खजराना टीआई भी थेबुधवार को एसपी (पूर्व) मोहम्मद यूसुफ कुरैशी, एडीएम कैलाश वानखेड़े, एएसपी राजेश रघुवंशी, एसडीएम सोहन कनाश और सीएसपी एसकेएस तोमर ने आजाद नगर इलाके में संक्रमित बस्तियों में दौरा किया। इस दौरान सभी अधिकारियों के साथ खजराना टीआई भी पूरे समय मौजूद रहे थे। ऐसे में इन सभी अधिकारियों ने भी थर्मल स्क्रीनिंग करवाई है। सभी का मेडिकल टीम टेस्ट भी कर रही है।


Source: Dainik Bhaskar April 16, 2020 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */