इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग माता-पिता को बेटे-बहू ने दाने-दाने को तरसाया, दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज - News Summed Up

इंसानियत शर्मसार: बुजुर्ग माता-पिता को बेटे-बहू ने दाने-दाने को तरसाया, दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज


नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। शिवाजी नगर निवासी हीरालाल कश्यप ने अपने बेटे आशीष और बहू ममता के खिलाफ रिपोर्ट की है। 80 वर्षीय हीरालाल के साथ मारपीट हो रही थी। बेटे-बहू खाना नहीं देते थे। बेटियां देखभाल करने आईं तो उनके साथ भी दुर्व्यवहार हुआ। मंगलवार को बुजुर्ग दंपती थाने पहुंचे और रोने लगे। पुलिस ने गंभीर धाराओं में कार्रवाई की है।माता-पिता का खाना-पानी भी किया बंद हीरालाल कश्यप शिवाजी नगर स्थित तीन मंजिला मकान में पत्नी धनराज के साथ रहते हैं। धनराज का स्वास्थ्य खराब है, ऑक्सीजन सपोर्ट पर रहती हैं। पहली मंजिल पर बेटा आशीष और बहू ममता रहते हैं। दोनों उनकी देखभाल नहीं करते हैं। खाना-पानी भी बंद कर दिया है। आरोप है कि पांच मार्च को बेटी अर्चना, राखी देखभाल करने आई थीं। दोनों माता-पिता के लिए खाना बना रही थीं। आरोपितों ने उनके साथ भी विवाद किया और अपशब्द कहे। हथौड़े से दरवाजा तोड़ा और झाड़ू से पीटा।


Source: Dainik Jagran March 26, 2026 10:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */