इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर के मारे जाने की आशंका, तेहरान समेत कई शहरों में धमाके - News Summed Up

इजरायली हमले में ईरान के रक्षा मंत्री और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कमांडर के मारे जाने की आशंका, तेहरान समेत कई शहरों में धमाके


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ईरान में शनिवार को हुए इजरायली हमलों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इन हमलों में ईरान के रक्षा मंत्री अमीर नसीरजादेह और रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के कमांडर मोहम्मद पाकपुर के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है।सैन्य अभियानों और क्षेत्रीय खुफिया जानकारी से जुड़े तीन सूत्रों ने रॉयटर्स को यह जानकारी दी है। हालांकि, तेहरान की ओर से अब तक इन दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि ये हमले एक बड़े संयुक्त अभियान का हिस्सा हैं, जिसे इजरायल और अमेरिका ने मिलकर अंजाम दिया है।संयुक्त अभियान से बढ़ा तनाव रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल और अमेरिका ने ईरान के कई ठिकानों को निशाना बनाया है। इस कार्रवाई के बाद मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ गया है और वैश्विक स्तर पर चिंता जताई जा रही है।


Source: Dainik Jagran February 28, 2026 19:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */