Hindi NewsLocalRajasthanBikaner2.5 Lakh Third Grade Teachers Of The State Are Waiting For Transfer, Gehlot Government Did Not Do It Even Onceइनका ट्रांसफर क्यों नहीं ? : राज्य के ढाई लाख ग्रेड थर्ड टीचर्स कर रहे हैं ट्रांसफर का इंतजार, गहलोत सरकार ने एक बार भी नहीं कियाबीकानेर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकमुख्यमंत्री अशोक गहलोत के तीसरी बार सत्ता में आने के बाद एक बार भी ग्रेड थर्ड टीचर्स का ट्रांसफर नहीं हुआ है। राज्यभर में करीब दो लाख ग्रेड थर्ड टीचर्स है, जिसमें हजारों अपने गृह जिले से दूर अन्य जिलों में नौकरी कर रहे हैं। सोमवार से प्रदेश में ग्रेड सेकंड टीचर्स तो ट्रांसफर के लिए आवेदन कर सकेंगे लेकिन ग्रेड थर्ड को इससे फिलहाल वंचित रखा गया है।सर्वाधिक ग्रेड थर्ड टीचर्स राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। प्राइमरी व अपर प्राइमरी स्कूल में पढ़ाने वाले ये टीचर दूरस्थ गांव व ढाणी में काम कर रहे हैं। ऐसे टीचर्स की संख्या हजारों में है जो पिछले दस से पंद्रह साल से गांवों में ही नौकरी कर रहे हैं। ऐसे टीचर एक बार भी शहरी क्षेत्र में काम नहीं कर सके हैं, वहीं दूसरी तरफ हजारों की संख्या में ऐसे टीचर भी है जो पिछले एक दशक से ज्यादा समय से शहर में ही जमे हुए हैं।ग्रेड थर्ड टीचर की भर्ती के समय बड़ी संख्या में युवतियों को भी नियुक्ति मिली। ये युवतियां आज भी शहरों से सौ से ज्यादा किलोमीटर दूर गांव व ढाणियों में नौकरी कर रही है। ऐसी युवतियां भी है जो नियुक्ति के समय अविवाहित थी लेकिन अब उनकी शादी हो चुकी है। ऐसे में दूसरे जिले में ससुराल होने के कारण वो तबादला चाहती है लेकिन शिक्षा विभाग ऐसे तबादले नहीं कर रहा।पहुंच है तो डेपुटेशन करवा लोशिक्षा विभाग में पहुंच वाले शिक्षकों के डेपुटेशन जरूर हो रहे हैँ। कभी किसी मंत्री की सिफारिश से तो कभी किसी आला अधिकारी की सिफारिश पर ग्रेड थर्ड टीचर्स को भी डेपुटेशन पर सुविधाजनक स्थान पर भेज दिया जाता है। यहां तक कि शिक्षा निदेशालय में भी बड़ी संख्या में ग्रेड थर्ड टीचर्स डेपुटेशन पर है, इनके पास काम कम है लेकिन शहर में रहने के लिए सिफारिश बड़ी है।ट्रांसफर पर पॉलिटिक्सट्रांसफर पर राजनीति भी हो रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया पिछले दिनों आरोप लगा चुके हैं कि कांग्रेस सरकार डेपुटेशन पर काम कर रही है। प्रभावशाली टीचर के तबादले करने के बजाय डेपुटेशन किए जा रहे हैं, जिसमें नियम कायदों का मजाक उड़ाया जा रहा है।दूसरे जिलों से निदेशालय में डेपुटेशनबीकानेर के शिक्षा निदेशालय में न सिर्फ बीकानेर बल्कि अन्य जिलों से भी डेपुटेशन किया गया है। यहां पंजीयक कार्यालय में ऐसे टीचर को पदस्थापित किया गया है, जिनके पास कोई काम नहीं है लेकिन कार्य की अधिकता के कारण डेपुटेशन पर है।ट्रांसफर पिरामिड की उठी मांगराजस्थान में सबसे जयादा ग्रेड थर्ड टीचर्स है, ऐसे में सबसे पहले तबादला उन्हीं के होने चाहिए। इसके बाद ग्रेड सेकंड टीचर्स के तबादले होने चाहिए। राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के महेंद्र पांडे का कहना है कि सबसे पहले ग्रेड थर्ड, फिर ग्रेड सेकंड , फिर लेक्चरर व इसके बाद प्रिंसिपल लेवल के तबादले होने चाहए।ये है ग्रेड थर्ड टीचर्स का गणित113403 अध्यापक लेवल फर्स्ट 79775 अध्यापक लेवल सेकंड 15699 शारीरिक शिक्षक ग्रेड थर्ड 3453 प्रयोगशाला सहायक ग्रेड थर्ड 1653 पुस्तकालय अध्यक्ष ग्रेड थर्ड 18012 प्रबोधक
Source: Dainik Bhaskar July 18, 2021 06:15 UTC