इसी अंदाज के तो फैंस दीवाने हैं! नंगे पांव चलकर आए और अपने चाहने वालों से मिले बिग बी फैंस के लिए यह दृश्य किसी जश्न से कम नहीं था। बिग बी नंगे पांव जलसा के बाहर आए और सीधे अपने चाहने वालों से मिले। जैसे ही उन्होंने कदम रखा, फैंस की भीड़ उन्हें घेरकर उनका उत्साह बढ़ाने लगी। कई लोगों ने हाथ जोड़कर अभिवादन किया, तो कई लोग कैमरा और मोबाइल से इस पल को कैद करने में व्यस्त रहे।
Source: Navbharat Times April 07, 2026 03:49 UTC