पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ईरान, अमेरिका और पाकिस्तान के बीच त्रिपक्षीय वार्ता हो रही है. शहबाज ने ईरानी प्रतिनिधिमंडल की तारीफ कीईरानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के बाद पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने वार्ता में ईरान की सक्रिय भागीदारी की सराहना की है. इस्लामाबाद के सेरेना होटल में हो रही है वार्तादोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के इस्लामाबाद के सेरेना होटल में ठहरने की खबर है. दोनों पक्षों के बीच गहरे अविश्वास और जंग से बाहर निकलने के बढ़ते दबाव के बीच यह वार्ता हो रही है. वहीं अमेरिका का कहना है कि इस समझौते में 99 फीसदी हिस्सा ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना है.
Source: NDTV April 11, 2026 16:28 UTC