ऐसे में छत्तीसगढ़ राज्य में पिछले कुछ दिनों में पशुओं के कारण सड़क दुर्घटना होने पर प्रशासन सतर्क हो गया है. राज्य के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने प्रदेश के अधिकारियों को इस मुद्दे को लेकर समीक्ष बैठक बुलाई है. सभी जिले के डीएम को आदेश दिया गया है कि अपने-अपने जिले में लोगों को इस बारे में जागरुक करें. प्रशासन कर रहा तैयारीइस दौरान छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नगरीय निकायों की बैठक में जिले को पशुओं से मुक्ति दिलाने के लिए विशेष कार्य योजना पर चर्चा की गई. आवारा पशुओं की होगी टैगिंगदुर्ग जिले के डीएम ने सभी गौशालाओं के पशुओं की पहचान के लिए उनकी टैगिंग करने का आदेश दिया है.
Source: Dainik Jagran August 11, 2023 09:12 UTC