ईरानी हैकर्स का साइबर हमला: FBI डायरेक्टर काश पटेल का पर्सनल ईमेल हैक, निजी पलों की तस्वीरें सार्वजनिक - News Summed Up

ईरानी हैकर्स का साइबर हमला: FBI डायरेक्टर काश पटेल का पर्सनल ईमेल हैक, निजी पलों की तस्वीरें सार्वजनिक


रॉयटर, वाशिंगटन। ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआइ के निदेशक काश पटेल के निजी ईमेल अकाउंट में सेंध लगाने का दावा किया है। हैकर समूह ने कथित तौर पर पटेल की तस्वीरें और कई दस्तावेज इंटरनेट पर सार्वजनिक भी कर दिए हैं।हैकर समूह हंडाला हैक टीम ने अपनी वेबसाइट पर दावा करते हुए कहा कि पटेल अब उन लोगों की सूची में शामिल हो गए हैं जिनके अकाउंट सफलतापूर्वक हैक किए गए हैं। अमेरिकी न्याय विभाग के एक अधिकारी ने भी इस बात की पुष्टि की कि पटेल का ईमेल अकाउंट हैक हुआ है और जो सामग्री ऑनलाइन डाली गई है, वह प्रथम दृष्टया वास्तविक प्रतीत होती है। हैकर्स ने पटेल की कई निजी तस्वीरें सार्वजनिक कीं, जिनमें वह सिगार सूंघते और पीते हुए, एक पुरानी कन्वर्टिबल कार में सवारी करते हुए और बड़े रम की बोतल के साथ आईने में अपनी तस्वीर लेते समय मजाकिया चेहरा बनाते नजर आ रहे हैं।एफबीआइ ने पुष्टि की कि पटेल के ईमेल हैक हुए थे। एक बयान में, ब्यूरो के प्रवक्ता बेन विलियमसन ने कहा, हमने इस गतिविधि से जुड़े संभावित जोखिमों को कम करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए हैं और यह भी कहा कि इसमें शामिल डाटा ऐतिहासिक प्रकृति का है और इसमें कोई सरकारी जानकारी शामिल नहीं है।


Source: Dainik Jagran March 28, 2026 03:02 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */