इस जंग की शुरुआत 28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने की थी. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू तो कह रहे हैं कि ईरान के खिलाफ युद्ध अपने आधे से ज्यादा के लक्ष्य को हासिल कर चुका है. जंग पर नेतन्याहू का बड़ा बयाननेतन्याहू ने अमेरिका के न्यूज़मैक्स से कहा कि ये जंग निश्चित रूप से आधे से ज्यादा लक्ष्य पूरा हो चुका है. न्यूज एजेंसी एएफपी के मुताबिक, नेतन्याहू ने कहा कि उनका मतलब ये है कि मिशन के लिहाज से ये जंग आधे से ज्यादा पूरी हो चुकी है, लेकिन समय के लिहाज से नहीं. नेतन्याहू और ट्रंप बार-बार आरोप लगाते रहे हैं कि ईरान परमाणु हथियार बनाने के करीब है.
Source: NDTV March 31, 2026 05:55 UTC