ईरान ने इजरायल के दक्षिणी शहरों डिमोना और अराद पर भीषण मिसाइल हमले किए जिसमें 100 से ज्यादा घायल हो गए. और तो और यहां इजरायल का मुख्य परमाणु केंद्र भी है. तेहरान का कहना है कि यह हमला शनिवार को उनके नतान्ज (Natanz) परमाणु केंद्र पर हुए हमले का बदला है. ईरान के इस जवाबी हमले से माना जा रहा है कि ईरान के निशाने पर डिमोना का 'शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर' था. अधिकारियों के अनुसार, इजरायल के एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को रोकने की कोशिश की, लेकिन वे विफल रहे.
Source: NDTV March 22, 2026 15:50 UTC