ट्रंप ने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो अमेरिका आसानी से जीत जाएगा. दरअसल अमेरिकी मीडिया ने बताया था कि अमेरिकी आर्मी में जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने ईरान पर हमले से जुड़े कई खतरों के बारे में चेतावनी दी थी. एक्सियोस ने यह भी कहा कि ट्रंप के दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जारेड कुशनर ने भी राष्ट्रपति से कहा था कि हमला करने से पहले कूटनीति को मौका दिया जाए. ट्रंप ने कहा कि वह ईरान के साथ समझौता करना पसंद करेंगे, लेकिन अगर समझौता नहीं हुआ तो ईरान और उसके लोगों के लिए बहुत बुरा दिन होगा. एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा है कि ईरान के साथ अगली बैठक गुरुवार को होगी.
Source: NDTV February 24, 2026 13:11 UTC