डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को लेकर नई जानकारी सामने आई है।रूस ने दावा किया है कि मोजतबा खामेनेई फिलहाल ईरान में ही मौजूद हैं, लेकिन सुरक्षा कारणों से वे सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आ रहे हैं।मोजतबा पर रूस का बड़ा दावारूसी अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में बढ़ते सैन्य तनाव और हमलों के खतरे को देखते हुए यह कदम समझने योग्य है। हाल के दिनों में ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच टकराव तेज हुआ है, जिससे शीर्ष नेतृत्व की सुरक्षा को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।
Source: Dainik Jagran March 31, 2026 18:36 UTC