ईरान युद्ध के कारण दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर 100 उड़ानें रद, यात्रियों को हो रही परेशानी - News Summed Up

ईरान युद्ध के कारण दिल्ली-मुंबई एयरपोर्ट पर 100 उड़ानें रद, यात्रियों को हो रही परेशानी


पीटीआई, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण उड़ानों के संचालन पर असर पड़ा है। शनिवार को दिल्ली और मुंबई एयरपोर्ट पर कम से कम 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद कर दी गईं।अधिकारियों के मुताबिक, मुंबई एयरपोर्ट पर रवाना होने वालीं 35 उड़ानें और आने वाली 36 उड़ानें रद कर दी गईं। इसी तरह दिल्ली एयरपोर्ट पर रवाना होने वाली 22 उड़ानें और जाने वाली 17 उड़ानें रद कर दी गईं।दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर डायल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात की वजह से पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके शेड्यूल में बदलाव हो सकता है।


Source: Dainik Jagran March 08, 2026 12:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */