ईशांत शर्मा के डेब्यू मैच में सचिन ने रचा था इतिहास, आजतक रिकॉर्ड के नजदीक भी नहीं पहुंच सका कोईRizwan Noor Khanवनडे क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर जितने रन दूसरा कोई भी बल्लेबाज नहीं बना सका है। आज ही के दिन 14 साल पहले आयरलैंड की सरजमीं पर सचिन ने वनडे क्रिकेट में 15000 रन का कीर्तिमान स्थापित किया था। जो आजतक कोई भी बल्लेबाज हासिल करना तो दूर उसके नजदीक भी नहीं पहुंच सका है।14 साल पहले आज के ही दिन बना था रिकॉर्डसचिन तेंदुलकर के वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने का इतिहास रचे हुए आज 14 साल हो गए हैं। जून 2007 में टीम इंडिया आयरलैंड, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड के टूर पर गई थी। यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फ्यूचर कप के तहत 3 मैच की वनडे सीरीज खेली गई थी। सीरीज का दूसरा मैच आयरलैंड में बेलफास्ट के स्टॉरमोंट मैदान में खेले गए मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी।डेब्यू मैच में किफायती रहे थे ईशांत शर्मापहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने मार्क बाउचर, जेपी डुमिनी और मोर्न विक की शानदार पारियों की बदौलत 50 ओवर में 226 रन बनाए थे। युवराज सिंह ने 3 विकेट लिए और जहीर खान, आरपी सिंह ने 1-1 विकेट हासिल किया था। डेब्यू करने वाले ईशांत शर्मा ने 7 ओवर में अच्छी गेंदबाजी की थी, लेकिन उन्हें कोई विकेट नहीं मिला था।सचिन के आगे बेबस नजर आए थे गेंदबाजटारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के लिए सौरव गांगुली और सचिन तेंदुलकर ने शानदार शुरुआत की। गांगुली ने 75 बॉल में 42 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, सचिन ने गेंदबाजों की जमकर खबर ली और ताबड़तोड़ 13 चौके और 2 छक्कों की मदद से शानदार 93 रन बनाए। इसके साथ ही सचिन वनडे क्रिकेट में 15 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बने।युवराज ने खेली थी नाबाद शानदार पारीयुवराज सिंह ने शानदार 49 रन बनाए और दिनेश कार्तिक 32 रन बनाकर नाटआउट रहे और टीम इंडिया ने यह मैच 49.1 ओवर में 227 रन बनाकर जीत लिया। इस मैच में राहुल द्रविड़ 2 रन बना सके जबकि, महेंद्र सिंह धोनी शून्य पर आउट होकर पवेलियन लौटे। शानदार पारी खेलने के लिए सचिन तेंदुलकर प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।सचिन के रिकॉर्ड के पास भी नहीं पहुंच पाया कोईसचिन तेंदुलकर ने वनडे करियर में कुल 18426 रन बनाए हैं। सचिन के इन रनों के आसपास भी कोई बल्लेबाज नहीं पहुंच सका है। सचिन के नाम सर्वाधिक उनके नाम 49 शतक और 96 अर्धशतक भी हैं। वनडे में रन बनाने में दूसरे नंबर पर 14234 रन बनाकर श्रीलंका के कुमार संगाकारा हैं तो 13704 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग तीसरे नंबर पर हैं। 13 हजार रनों के साथ चौथे नंबर महेला जयवर्धने और 12 हजार रनों के साथ विराट कोहली पांचवें स्थान पर हैं।…Next🗓️ #OnThisDay in 2007: India legend @sachin_rt became the first batsman to reach 15,000 runs in ODIs, and so far he's the only one to have achieved the feat 🙌 pic.twitter.com/jfwzULr93B — ICC (@ICC) June 29, 2021ये भी पढ़ें :BCCI ने कहा- भारत में नहीं यूएई में खेला जाएगा T20 वर्ल्डकपतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासICC Ranking: रविंद्र जड़ेजा दुनिया के नंबर वन ऑलराउंडरश्रीलंका दौरा: शिखर धवन के साथ इन प्लेयर्स की चमकी किस्मतलंका प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन जुलाई में, देखें शिड्यूलफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran June 29, 2021 07:07 UTC