उज्जैन में महाकाल के दर्शन करने पहुंचे तिलक वर्मा, टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद लिया आशीर्वाद भारतीय क्रिकेट टीम ने इस साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के खिताब को अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट में भारतीय टीम का प्रदर्शन कमाल का रहा। तिलक वर्मा भी इस वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे और उन्होंने भारत के लिए काफी अच्छी बल्लेबाजी भी की। वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब तिलक वर्मा महाकाल के दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे हैं। उन्होंने वहां भगवान का आशीर्वाद लिया।
Source: Navbharat Times March 16, 2026 16:48 UTC