उत्तर कोरिया ने किया उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर महत्वपूर्ण परीक्षण, अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ता - News Summed Up

उत्तर कोरिया ने किया उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर महत्वपूर्ण परीक्षण, अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ता


उत्तर कोरिया ने किया उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर महत्वपूर्ण परीक्षण, अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ताप्योंगयेंग, एजेंसी। उत्तर कोरिया ने एक उपग्रह प्रक्षेपण स्थल पर बहुत महत्वपूर्ण परीक्षण किया है, समाचार एजेंसी योनहाप ने सोमवार को इसकी जानकारी दी है। फिलहाल, आगे की जानकारी की प्रतिक्षा की जा रही है। देश ने इस साल मई के बाद से 12 बार में अपने पूर्वी तट से प्रोजेक्टाइल को निकाल है।अमेरिका के साथ रद की परमाणु समझौता वार्ताजानकारी के लिए बता दें कि शनिवार को उत्तर कोरिया ने अमेरिका के साथ परमाणु समझौता वार्ता को रद्द कर दिया है। उत्तर कोरिया ने अमेरिका पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वह घरेलू राजनीतिक एजेंडा पूरा करने के लिए वार्ता को समय बचाने की तरकीब की तरह उपयोग कर रहा है।उत्तर कोरिया की तरफ से दिया गया ये बयानइससे पहले अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच रद्द हुए परमाणु समझौता वार्ता पर देश के राजदूत किम सोंग ने एक बयान में कहा कि अब हमें अमेरिका के साथ लंबी वार्ताएं करने की जरुरत नहीं है। पहले ही परमाणु मुक्त का मुद्दा खारिज कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि अमेरिका ने सतत और पर्याप्त संवाद उनके घरेलू राजनीतिक एजेंडे को पूरा करने के लिए महज एक चाल थी।उत्तर कोरिया की मांग हटाया जाए प्रतिबंधसाथ ही उत्तर कोरिया ने मांग की है कि उनके ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाया जाए। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो वह अलग रास्ता अपना सकते हैं। बयान में आगे कहा गया कि यदि प्रतिबंध नहीं हटाया जाता है तो वह फिर से लंबी दूरी और न्यूक्लियर मिसाइलों का परीक्षण शुरू कर सकता है। फिलहाल, 2017 से उसने इसी बंद किया हुआ है।जानकारी के लिए बता दें कि फरवरी में हनोई में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा उत्तरी कोरिया के प्रमुथ किम जोंग उन को रॉकेटमैन कहना के बाद दोनों के बीच एक बार फिर से तकरार बढ़ गई है।Posted By: Ayushi Tyagiअब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Source: Dainik Jagran December 08, 2019 03:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */