उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, दी गई पहली तैनाती - News Summed Up

उत्तर प्रदेश में 12 आईपीएस और 35 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, दी गई पहली तैनाती


डिजिटल डेस्क, लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार प्रदेश में कानून-व्यवस्था को अधिक मजबूती देने के साथ ही प्रशासन को दुरुस्त करने के क्रम में आईपीएस-पीपीएस और आईएएस-पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर रही है। बुधवार को पांच आईएएस अधिकारियों के बाद गुरुवार को 12 आईपीएस व 35 पीपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।सीधी भर्ती वाले उत्तर प्रदेश कैडर के 12 आईपीएस अधिकारियों को पहली तैनाती दी गई है। इनमें से अधिकांश वर्ष 2022 बैच के अधिकारी हैं। सीतापुर, गोंडा, सहारनपुर, मेरठ और प्रयागराज समेत कई जिलों में तैनात अफसरों को नई जगह नियुक्ति मिली है।


Source: Dainik Jagran April 09, 2026 14:29 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */