Hindi NewsLocalRajasthanUdaipurTemperature Reaches 40 Degrees On Saturday, Meteorological Department Warns Of Rain In 48 HoursAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउदयपुर में गर्मी का कहर जारी: तापमान पहुंचा 40 डिग्री पार, मौसम विभाग ने दी 48 घंटों में बारिश की चेतावनीउदयपुर 10 घंटे पहलेकॉपी लिंकउदयपुर में शनिवार को तेज धूप में शहरवासियों को किया परेशान।झीलों के शहर उदयपुर में मौसम परिवर्तन का दौर लगातार जारी है। शनिवार को सूर्य देव के तल्ख मिजाज ने उदयपुर के बाशिंदों को गर्मी का फिर अहसास करा दिया। तो वहीं तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके बाद उदयपुर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 26 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।48 घंटों में फिर गिर सकती है राहत की बूंदेंभारतीय मौसम केंद्र के अनुसार नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के बाद प्रदेश में फिर से मौसम परिवर्तन शुरू हो गया है। जिसकी वजह से उदयपुर समेत प्रदेश के कई अन्य जिलों में गर्मी बढ़ने के साथ धूल भरी आंधी और बारिश गिरने की संभावना भी बढ़ गई है। ऐसे में अगले 48 घंटों में प्रदेश के उदयपुर समेत जयपुर, जोधपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में भी मौसम परिवर्तन देखने को मिल सकता है।शुक्रवार रात उदयपुर पर मेहरबान हुए थे इंद्रदेवउदयपुर में शुक्रवार को इंद्रदेव जमकर मेहरबान हुए थे। देर शाम शुरू हुई बारिश ने उदयपुर के बाशिंदों को जहां गर्मी से राहत दी थी। वही मौसम को भी खुशनुमा बना दिया था। लेकिन शनिवार को एक बार फिर सूर्य देव के तल्ख मिजाज ने शहरवासियों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। ऐसे में अब देखना होगा उदयपुर के बाशिंदों को बढ़ती गर्मी से राहत कब तक मिल पाती है।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 11:52 UTC