Hindi NewsLocalRajasthanPaliSojat Sub prime's Kidnapping CaseAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउप प्रधान अपहरण केस, 4 गिरफ्तार: उपप्रधान का अपहरण कर लड़की के साथ अश्लील वीडिया बना 50 लाख की फिरौती मांगने वाली गैंग के चार बदमाश गिरफ्तारपाली 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकसोजत पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।सोजतसिटी उपप्रधान कन्हैलाल ओझा के अपहरण कर पिस्टल की नौंक पर युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगने वाली बदमाश गैंग के चार आरोपियों को सोजत पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस व गाड़ी जब्त करने में कामयाबी हासिल की। मामले में एक आरोपी जेल में है तथा एक आरोपी फरार चल रहा हैं जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई हैं।सोजत के उप प्रधान कन्हैयालाल ओझा। - फाइल फोटो।सोजत वृत्ताधिकारी हेमन्त जाखड़ ने बताया कि मामले में जोधपुर जिले के घणमगरा (बिलाडा) निवासी महेश भाखल (25) पुत्र महेन्द्र जाट, खारीया नींव (सोजतसिटी) निवासी महेन्द्र (23) पुत्र मोहनलाल जाट, जोधपुर जिले के रणसीगांव (बोरुन्दा) निवासी माणक (25) पुत्र भगाराम, राणावास स्टेशन (सिरीयारी) निवासी सायना (19) पुत्री अब्दुल मजीद को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल एक आरोपी तेजाराम की ढाणी (बिरावास) बिलाडा निवासी लीलाराम (23) पुत्र गंगाराम जाट एक मामले में पीपाड़ थाने में पुलिस हिरासत में चल रहा हैं। जिसे जल्द लाएंगें। मामले में उदावतों का बेरा घणमगरा (बिलाड़ा) निवासी कपिल संगवा (23) पुत्र सहीराम जाट फरार चल रहा हैं। जिसकी तलाश जारी हैं।पुलिस पर तानी पिस्टल, लेकिन तत्परता दिखाते हुए किया गिरफ्तारपुलिस की एक टीम आरोपियों को पकड़ने के लिए खारिया नींव के निकट नाकाबंदी कर रखी थी। जैसे ही सोजत थानाप्रभारी रामेश्वर भाटी ने उन्हें रोका गाड़ी में सवार आरोपी भागने की कोशिश करने लगे। इस दौरान आरोपी महेश भाखल ने पुलिस पर पिस्टल तान दी। थानाप्रभारी ने सुझबुझ व तत्परता का परिचय देते हुए महेश, महेन्द्र व सायना को गिरफ्तार किया तथा महेश के कब्जे से पिस्टल व तीन जिंदा कारतूस जब्त किए। दूसरी टीम ने उपनिरीक्षक मोहनसिंह के नेतृत्व में दूसरी टीम ने आरोपी माणक जाट का जोधपुर जिले के रणसीगांव (बोरूंदा) से गिरफ्तार किया।प्रेमी जेल में, जमानत के लिए रुपए की जरुरत हुई तो जुड़ी गैंग सेराणावास स्टेशन (सिरीयारी) निवासी सायना ने पुलिस को प्रारंभिक बयान में बताया कि वह एक युवक से प्रेम करती हैं जो किसी मामले में जेल में हैं। उसकी जमानत के लिए रुपए चाहिए थे इसलिए वह भी इस गैंग के साथ जुड़ गई।इसलिए उपप्रधान को बनाया निशानापुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि आर्थिक हालत खराब होने के चलते सभी को रुपयों की जरुरत थी। ऐसे में उपप्रधान ओझा का अपहरण करने का खयाल आया। क्योंकि चुनाव उन्होंने अच्छी खासी राशि खर्च की। सामाजिक कार्यों में भी दिल खोल कर आर्थिक सहयोग कर रहे थे। 50 लाख उनके लिए ज्यादा रकम नहीं होगी यह सोचकर उनका अपहरण किया तथा अश्लील वीडियो बनाया था।यह हैं पूरा मामला25 अप्रेल को खारिया नींव निवासी सोजत उपप्रधान कन्हैयालाल ओझा ने सोजत सिटी थाने में रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि 10 मई को उनके गांव का महेन्द्र जाट अपने दोस्त की कोर्ट मेरीज के बारे मे राय लेने के लिए उन्हें एक बोलेरो गाडी के पास ले गया। जैसे ही बोलेरा गाड़ी के पास पहुंचे एक गाड़ी में सवार एक युवक ने पिस्टल की नौंक पर जबरदस्ती उन्हें बोलेरो में बिठाया तथा उनका मोबाइल फोन छीनकर बंद कर दिया। आंखो पर काली पटटी व मुह पर रूमाल बांध कर करीब ढाई घण्टे घुमाने के बाद अंधेरे मे एक जंगल में ले गए। वहां पिस्टल की नौंक पर सायना के कपड़े खुलवाए तथा उसका वीडियो बना लिया। उसे वायरल कर बदनाम करने की धमकी देखकर 50 लाख रुपए मांगे। जिस पर दोस्त नारायणलाल जाट निवासी बोरून्दा व महेन्द्र जाट निवासी बीरावास, भंवरलाल माली निवासी पाचुण्डा को फोन कर उधार रुपए मांगे। 13 मई को मौका देख भागे तो बदमाशों ने उन्हें पकड़ लिया तथा मारपीट की। 14 मई को डर के मारे दोस्त नारायण, महेन्द्र व उसके दोस्तों से बताये गये दो व्यक्ति को 15 लाख रूपये दिलवाये। बाद में महेन्द्र के कहे अनुसार दोस्त मंगलाराम जाट से दो लाख रूपये महेन्द्र के दोस्त किशन माली निवासी सोजतसिटी को दिलवाये। रिपोर्ट में बताया कि आरोपियों ने उनकी जेब में रखे 95 हजार रुपए भी ले लिए। तथा 14 मई की रात करीब आठ बजे महेन्द्र ने मालकोसनी के पास छोडा। पुलिस ने उनकी रिपोर्ट पर मामला दर्जकर बदमाशों की तलाश शुरू की तथा उन्हें रिपोर्ट दर्ज होने के 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार किया।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 07:42 UTC