Hindi NewsLocalBiharMonsoon Will Reach Bihar By June 13, Strong Winds Will Blow In BiharAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउमस भरी गर्मी को तैयार रहिए: बिहार में 13 जून तक पहुंचेगा मानसून, पटना में 16 तक आएगा, लेकिन उसके पहले तेज हवाएं चलेंगीपटना 16 घंटे पहलेकॉपी लिंकमानसून बिहार में पूर्णिया के रास्ते 13 जून तक आ जाएगा। पटना में यह 16 जून को पहुंचेगा। बिहार में चक्रवाती तूफान यास का असर अब खत्म हो चुका है। लेकिन यास अपना यह प्रभाव जरूर छोड़ गया, जिससे बारिश के बाद नमी हो गई है। इस वजह से गर्मी बढ़ने की आशंका है। वज्रपात भी हो सकता है।नॉर्थ बिहार के कई जिलों में अलर्टमौसम विज्ञान विभाग के निदेशक विवेक सिन्हा बताते हैं कि यास चक्रवात ने मानसून के प्रसार में तेजी ला दी है। राज्य के नेपाल के तराई वाले इलाकों को अलर्ट किया गया है कि वहां कुछ जगहों पर जोरदार बारिश और वज्रपात हो सकती है। 1 जून से बिहार के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा। उससे उमस भरी गर्मी लगेगी।तेज हवाएं भी चलेगीमानसून के पहले जो स्थिति हर साल होती है वही इस बार भी होगी और तेज हवाएं चलेगी। सीवान, छपरा, पूर्व पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, जमुई जैसे इलाकों में 2 से 9 एमएम तक बारिश की संभावना है। 2020 में मानसून अपने समय से 13 जून को आया था। 2019 में चक्रवात की वजह से मानसून में काफी बदलाव हुआ था।
Source: Dainik Bhaskar May 31, 2021 04:09 UTC