Hindi NewsLocalRajasthanJaipurRecharged At 49 Packets Without MRP And Without Charging MRPAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपएक्शन: एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने व बिना एमआरपी के 49 पैकेट किए जप्तजयपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकविभाग की टीम निरीक्षण करते हुएखाद्य विभाग ने बापू नगर में एमआरपी से अधिक कीमत वसूलने व एमआरपी नहीं होने पर 49 पैकेट जप्त किए है। उपभोक्ता मामले विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि रेड अलर्ट जन अनुशासन पखवाड़े के दौरान उपभोक्ताओं को आवश्यक खाद्य वस्तुएं उचित एवं वाजिब दाम पर मिले। उन्होंने बताया कि विभाग की विधिक माप विज्ञान टीम प्रदेश में प्रतिदिन मुनाफाखोरी एवं एमआरपी से अधिक कीमत पर बेचने वाले व्यापारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है।टीम ने बापू नगर में फर्म आशीर्वाद एंटरप्राइजेज पर शनिवार को पहुंच कर निरीक्षण किया। कई दिनों से फर्म के खिलाफ एमआरपी से अधिक कीमत लेने व बिना एमआरपी के पैकेट बेचने की शिकायत मिल रही थी। निरीक्षण कर बिना एमआरपी वाले खाद्य वस्तुओं के 49 पैकेटों को जब्त किया। इसी फर्म के खिलाफ विधिक माप विज्ञान टीम ने विगत दिनों ड्राई फ्रूट और मसाले को बिना रजिस्ट्रेशन के पैक किए जाने का मामला दर्ज कर खाद्य पदार्थों के 174 पैकेट भी सीज किए थे।
Source: Dainik Bhaskar May 08, 2021 15:21 UTC