पेट्रोल पंपों पर फ्यूल भरवाने के लिए एक्सिस बैंक (Axis Bank) के ACE क्रेडिट कार्ड से भुगतान करने पर 1 फीसदी फ्यूल सरचार्ज वेवर (Fuel Surcharge Waiver) है। यह मिनिमम 400 रुपये और मैक्सिमम 4000 रुपये के ट्रांजेक्शन पर वैलिड है। बैंक की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक, फ्यूल सरचार्ज वेवर के मामले में मैक्सिमम बेनिफिट प्रति माह 500 रुपये होगा।फीस व चार्जएक्सिस बैंक ऐस क्रेडिट कार्ड की जॉइनिंग फीस 499 रुपये है। लेकिन अगर कार्ड जारी होने के 45 दिनों के अंदर कार्ड से 10000 रुपये खर्च कर लिए जाएं तो जॉइनिंग फीस रिवर्स हो जाएगी। सालाना फीस कार्ड जारी होने के दूसरे साल से 499 रुपये होगी। लेकिन अगर एक साल में कार्ड से खर्च की लिमिट 2 लाख रुपये को पार कर जाए तो सालाना फीस माफ हो जाती है। ओवर लिमिट पेनल्टी मिनिमम 500 रुपये है।
Source: Navbharat Times July 03, 2021 07:22 UTC