एक साल में 10000 सर्जरी कर बनाया र‍िकॉर्ड, द‍िल्‍ली एम्‍स में जानें क‍िस-क‍िस सर्जरी की है सुव‍िधा - News Summed Up

एक साल में 10000 सर्जरी कर बनाया र‍िकॉर्ड, द‍िल्‍ली एम्‍स में जानें क‍िस-क‍िस सर्जरी की है सुव‍िधा


इस अस्पताल के सर्जरी ब्लॉक ने एक साल में 10 हजार से ज्यादा बड़ी सर्जरी पूरी की हैं. इतना ही नहीं यह भारत का पहला अस्पताल है जहां रोबोटिक किडनी ट्रांसप्लांट सर्जरी की जाती है और एक दर्जन से ज्यादा ऐसी जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक की जाती हैं, जो किसी अन्य अस्पताल में एक ही जगह पर मिलना मुश्किल हैं. यहां होती हैं इतने तरह की सर्जरीइस उपलब्धि की खास बात यह है कि एक ही विभाग में कई तरह की सर्जरी की जाती हैं. सर्जरी ब्लॉक में जनरल सर्जरी, पेट और आंतों की सर्जरी, हार्मोन से जुड़ी सर्जरी, छाती की सर्जरी, कोलोन व रेक्टम की सर्जरी, मोटापा कम करने की सर्जरी, नसों की सर्जरी, स्तन सर्जरी और जटिल अंग प्रत्यारोपण जैसी सर्जरी की जाती हैं. बता दें कि एम्स को भारत में ट्रांसप्लांट सर्जरी की नींव रखने वाला संस्थान माना जाता है.


Source: NDTV February 10, 2026 15:47 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */