एनजीटी नियम के तहत हो रही नालियों की सफाई - News Summed Up

एनजीटी नियम के तहत हो रही नालियों की सफाई


बरसात को ध्यान में रखते हुए शहर की नालियों और ड्रेनों से पानी की निकासी आसान बनाने के लिए राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) की ओर से कर्मचारियों के द्वारा कचरा निकालने का काम जारी है।जागरण संवाददाता, राउरकेला : बरसात को ध्यान में रखते हुए शहर की नालियों और ड्रेनों से पानी की निकासी आसान बनाने के लिए राउरकेला नगर निगम (आरएमसी) की ओर से कर्मचारियों के द्वारा कचरा निकालने का काम जारी है। शहर के सभी 40 वार्ड में पनकोढ़ा का काम सफाई कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।राउरकेला महा नगर निगम क्षेत्र में 121 मुख्य नाले हैं। इनमें से राष्ट्रीय ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) गाइडलाइन के अनुसार नदी को जोड़ने वाले मुख्य नालों में महत्वपूर्ण नालों के सामने लोहे के स्क्रीनिंग बार (जाली) लगाया गया है। ताकि नालियों में बह कर बड़े ड्रेन से होकर नदी को जाने वाला कचरा इन जालियों में फंस कर रुक जाता है जिसे हटाया जा रहा है और केवल पानी नदी में गिराया जा रहा है।नगर निगम क्षेत्र के सभी 40 वार्डों में नालों को साफ और सुथरा बनाने के लिए काम चल रहा है। विभिन्न चरणों में उक्त काम किया जा रहा है। कार्य एनजीटी के दिशानिर्देशों के अनुसार नदियों से जुड़े मुख्य नालों पर स्क्रीनिग बार लगाए गए हैं। ताकि ठोस कचरा की जांच की जा सके और उनमें केवल व्यर्थ पानी की निकासी हो सके। गर्जन में ओंकारेश्वर मंदिर के लिए भूमि पूजन : लाठीकटा ब्लॉक अंतर्गत गर्जन गांव में ओंकारेश्वर देव के मंदिर के लिए रविवार को भूमिपूजन किया गया। इस मौके पर कलशयात्रा निकाल कर क्षेत्र की परिक्रमा कर विभिन्न पूजा विधि संपन्न कराया गया।भूमि पूजन के लिए सुबह कलशयात्रा निकाली गई। कलश स्थापना के साथ ही अष्टदश मातृ पूजा, ब्रह्म सावित्री पूजा, नवग्रह पूजा, वस्तु पूजा, लक्ष्मी पूजा हवन आदि संपन्न कराया गया। विश्व हिन्दू परिषद के वरिष्ठ कार्यकर्ता शांतनु कुसुम इसमें शामिल होकर गर्जन वासियों के इस प्रयास की प्रशंसा की तथा यहां पर धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर जोर दिया। पंडित केदारनाथ पाढ़ी ने पूजा संपन्न कराया जबकि कर्ता के रूप में पिटू कुमार व बेबी कुमारी शामिल हुए। भूमि पूजन में मंदिर कमेटी के नवीन किसान, गजेन्द्र प्रसाद पलइ, दशरथी राणा, प्रशांत कुमार किसान, प्रकाश राणा, मनोज पांडे, नवीन दास, प्रफुल्ल सिंह मानकी, भवानी मिश्र आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran July 04, 2021 16:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */