एमकॉम की छात्रा ने तीसरी मंजिल पर रोप दिए 200 से ज्यादा पौधे - News Summed Up

एमकॉम की छात्रा ने तीसरी मंजिल पर रोप दिए 200 से ज्यादा पौधे


शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने व ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए अब युवा भी आगे आ रहे हैं। तहसील कैंप स्थित कृष्ण नगर की रहने वाली एमकॉम की छात्रा मिताली चानना को पौधों से इतना प्यार है कि घर पर ही तीसरी मंजिल पर पौधे रोप दिए।जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर में बढ़ते प्रदूषण को कम करने व ऑक्सीजन बढ़ाने के लिए अब युवा भी आगे आ रहे हैं। तहसील कैंप स्थित कृष्ण नगर की रहने वाली एमकॉम की छात्रा मिताली चानना को पौधों से इतना प्यार है कि घर पर ही तीसरी मंजिल पर पौधे रोप दिए। इसमें सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले, फूलों व सब्जियों के पौधे हैं। मिताली को तीन साल पहले ही पौधे लगाने का शौक हुआ। इसके बाद तीसरी मंजिल पर 200 से ज्यादा पौधे रोप दिए। छत पर पौधे इतने सुंदर दिखाई देते है कि बाहर से भी लोग देखने के लिए आ रहे हैं।मिताली चानना ने बताया कि पौधे लगाने का शौक बचपन से ही था। लेकिन तीन साल पहले ही पौधे लगाने शुरू किए हैं। शहर में प्रदूषण काफी हो चुका है। साथ ही पेड़ों की भी भारी कमी हो रही है। इससे शहर को पूरी तरह से ऑक्सीजन नहीं मिल पा रही। इसी को ध्यान में रखते हुए पौध रोपण किया जा रहा है। अब आसपास के लोग भी अपने घरों में पौधरोपण करने लगे है। इससे आसपास का वातावरण काफी शुद्ध रहता है। सुबह योगाभ्यास करने में होती है आसानीतीसरी मंजिल पर लगाए गए पौधों की महक इतनी है कि सुबह-सुबह योगाभ्यास करने में भी काफी अच्छा लगता है। इससे हर रोज सुबह 6 से सुबह 8 बजे तक छत पर ही समय बिताते है। इसके साथ ही पौधों के साथ बाते करते है और पौधों को किस तरह बेहतर बनाया जाए। इसके लिए भी नए-नए तरीके अपनाए जाते हैं। जैविक खाद का किया जाता है प्रयोगपौधों की सुंदरता बढ़ाने के लिए जैविक खाद का प्रयोग किया जाता है। इसमें पौधों में केले के छिलके, गाय के गोबर से खाद बनाई जाती है और फिर पौधों में डाली जाती है। इससे फूलों वाले पौधों की काफी सुंदरता दिखाई देती है। इन प्रजातियों के लगाए हैं पौधेछत पर सदाबहार पौधे, स्ट्रॉबेरी, ऐरेका पाम, सिगोनियम, क्रोटोन पौधा, गोभी, गुलाब के पौधे, बैंगन आदित के पौधे लगाए गए हैं। इसमें सदाबहार पौधे लगाने से आयु्र्वेदिक मेडिसन तैयार की जाती है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran May 30, 2021 02:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */