एम्बुलेंस चालक को महंगी पड़ी मनमाने किराये की वसूली: आरटीओ ने 3 माह के लिए सस्पेंड किया परमिट, 17000 मरीज को लौटाने के लिए निर्देश, 3000 का वसूला जुर्माना - News Summed Up

एम्बुलेंस चालक को महंगी पड़ी मनमाने किराये की वसूली: आरटीओ ने 3 माह के लिए सस्पेंड किया परमिट, 17000 मरीज को लौटाने के लिए निर्देश, 3000 का वसूला जुर्माना


Hindi NewsLocalMpChhindwaraRTO Suspends Permit For 3 Months, Instructions To Return 17000 Patients, Fine Of Rs 3000Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपएम्बुलेंस चालक को महंगी पड़ी मनमाने किराये की वसूली: आरटीओ ने 3 माह के लिए सस्पेंड किया परमिट, 17000 मरीज को लौटाने के लिए निर्देश, 3000 का वसूला जुर्मानाछिंदवाड़ा 15 घंटे पहलेकॉपी लिंकआपदा को बनाया था अवसर, प्रशासन ने की कार्रवाईसरकार द्वारा कोरोनाकाल में एम्बुलेंस का किराया निर्धारित किया गया, ताकि लोगों एंबुलेंस संचालक मनमानी न कर सके बावजूद इसके छिंदवाड़ा में एंबुलेंस संचालक मनमाना पैसा ऐड रहे हैं ऐसे ही एक एंबुलेंस संचालक पर प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई को गयी हैं। एंबुलेंस संचालक द्वारा परासिया से मरीज को लेकर नागपुर ले जाने और उसके तत्काल बाद उसका शव छिंदवाडा लाने का भाड़ा निर्धारित दर से लगभग 4 गुना अर्थात 29 हजार रूपए वसूला गया था। इस प्रकरण में न केवल किराया ज्यादा वसूल किया गया, बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडर, अटेंडर से जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नही कराई गई। आज इस मामले में दोनो पक्षों के बयान के बाद आरटीओ छिंदवाड़ा सुनील शुक्ला ने एंबुलेंस संचालक को प्रार्थी को 17 हजार रूपए वापस करने के अलावा 3 हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया गया। इसके साथ एंबुलेंस का परमिट 3 महिने के लिए सस्पेंड कर दिया । इस संबंध में आरटीओ श्री शुक्ला ने बताया कि मृतक के परिजन अब्दुल तारिक ने एंबुलेंस क्रमांक एमपी 28 डीबी 0147 के संचालक पवन माहोरे के खिलाफ बुनियादी सुविधा न देने और निर्धारित दर से अधिक किराया वसूल करने की शिकायत आरटीओ, एसडीएम, यातायात डीएसपी को की थी ।आरटीओ ने दिए आदेशआरटीओ ने दो दिन पूर्व दोनो पक्षों के बयान दर्ज किया थे। जिसमें प्रार्थी की शिकायत को सही पाते हुए आरटीओ ने एंबुलेंस संचालक को 17 हजार रूपए प्रार्थी को वापस करने के आदेश दिए। इसके अलावा एंबुलेंस का परमिट 3 महिने के लिए सस्पेंड कर दिया गया। यही नहीं 3 हजार रूपए का अर्थदंड भी लगाया गया।


Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 01:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */