एशिया कप (Asia Cup 2023) नजदीक होने के कारण दिग्गज खिलाड़ी ने कप्तानी छोड़ने और एशिया कप से हटने का फैसला किया है. इस टूर्नामेंट के शुरू होने में लगभग एक महीना बचा है और स्टार खिलाड़ी ने कप्तानी छोड़ने का बड़ा फैसला लिया है. तमीम ने कुछ दिन पहले ही क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था, लेकिन बांग्लादेश की राष्ट्रपति शेख हसीना ने तमीम से संन्यास वापस लेने को कहा, जिसके बाद उन्होंने हसीना के हुक्म की तामील की. बाएं हाथ के बल्लेबाज तमीम ने आगामी विश्व कप की वजह से यह फैसला लिया है. समझा जाता है कि व्यस्त कार्यक्रम के कारण तनाव से बचने के लिए एहतियात के तौर पर उन्होंने यह निर्णय लिया.
Source: NDTV August 04, 2023 13:19 UTC