एसपी सुबह पहुंचे बोरनड़ी, ली रेस्क्यू की जानकारी: टीम बोली सर, सबकुछ ठीक रहा तो शाम होने से पहले नरेन्द्र को कुंए से निकाल लेंगे - News Summed Up

एसपी सुबह पहुंचे बोरनड़ी, ली रेस्क्यू की जानकारी: टीम बोली सर, सबकुछ ठीक रहा तो शाम होने से पहले नरेन्द्र को कुंए से निकाल लेंगे


Hindi NewsLocalRajasthanTeam Said Sp Sir, If Everything Goes Well, We Will Get Narendra Out Of The Well Before Evening. एसपी सुबह पहुंचे बोरनड़ी, ली रेस्क्यू की जानकारी: टीम बोली सर, सबकुछ ठीक रहा तो शाम होने से पहले नरेन्द्र को कुंए से निकाल लेंगेपाली। 4 घंटे पहलेकॉपी लिंकऔर कितना गहरा हैं कुआं : गुरुवार सुबह बोरनड़ी में कुएं में झांक कर कुएं की गहराई देखते एसपी रावत।सोजत रोड थाना क्षेत्र के बोरनड़ी गांव में 180 गहरे कुएं में डूबे नरेन्द्र को ढूढ़ने के लिए शुरू किए गए रेस्क्यू गुरुवार 17वें दिन भी जारी रहा। सुबह करीब सात बजे एसपी कालूराम रावत मौके पर पहुंचे तथा अभी तक की रेस्क्यू की जानकारी ली। जिस पर टीम ने कहां कि सर सबकुछ ठीक रह तो शाम तक नरेन्द्र को कुएं से निकाल लेंगे। टीम का यह उत्साह देख एसपी ने भी ऐसी परिस्थितयों में रात-दिन रेस्क्यू में जुटी टीम की प्रशंसा कर उनका हौसला बढ़ाने का काम किया।मौसम विभाग के अनुसार 10 जुलाई को जिले में मानसून दस्तक दे सकता हैं। ऐसे में बरसात होने पर रेस्क्यू कार्य काफी प्रभावी होगा। कुएं व उसके आस-पास बरसाती पानी भरने से रेस्क्यू टीम को बंद करना पड़ सकता हैं। इसको देखते हुए प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी अलर्ट मोड पर हैं। जिला कलक्टर अंश दीप के बाद गुरुवार को एसपी कालूराम रावत मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू में जुटी टीम की हौंसला अफजाई करते हुए रेस्क्यू की गति बरकरार रखने की बात कही। जिससे नरेन्द्र को मानसून आने से पहले निकाला जा सके। सीओ हेमंत जाखड़ ने एसपी को बताया कि बुधवार रात को भी रेस्क्यू जारी रहा। कुएं से काफी हद तक मलबा व बजरी निकाली जा चुकी हैं। सबकुछ ठीक रहा तो गुरुवार रात को रेस्क्यू जारी रखने की नौबत नहीं आएगी। इस दौरान मौके पर सवराड सरपंच कैलाश मालवीय सहित कई ग्रामीण मौके पर मौजूद रहे।ज्ञात रहे कि मंगलवार 22 जून को बोरनड़ी गांव में चार श्रमिक कुएं मरम्मत का काम कर रहे थे। दो श्रमिक कुएं के बाहर खड़े थे और नरेन्द्र पुत्र पप्पूराम नायक व जीवन पुत्र उम्मेदराम नायक कुएं के अंदर करीब 20 फीट पर मरम्मत कार्य कर रहे थे। इस दौरान अचानक कुएं की मिट्टी उन पर गिर गई। जिससे संतुलन बिगड़ने से नरेन्द्र नायक 180 फीट गहरे कुएं में गिर गया और मिट्टी उसके ऊपर गिर गई। जिससे वह पानी से बाहर नहीं निकल सका। जीवन के हाथ में पाइप आ गया। जिससे वह बच गया। नरेन्द्र को ढूंढने के लिए 22 जून से ही रेस्क्यू शुरू कर दिया गया था।


Source: Dainik Bhaskar July 08, 2021 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */