लंबे इंतजार के बाद ऐपल ने अपना 'सस्ता' आईफोन iPhone SE लॉन्च कर दिया है। इसे सस्ता इसलिए कहा जा रहा है कि कंपनी के दूसरे स्मार्टफोन जैसे iPhone XR और iPhone 11 के मुकाबले यह काफी कम कीमत में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इस फोन की कीमत 42,500 रुपये रखी है। इस कीमत के चलते बहुत सारे ऐंड्रॉयड यूजर्स इस समस्या में जरूर उलझ जाएंगे कि वे प्रीमियम ऐंड्रॉयड फोन खरीदें या 'किफायती' आईफोन। हालांकि यहां हम आपको 5 ऐसे जरूरी फीचर्स के बारे में बता रहे हैं जो 42,500 रुपये खर्च करने पर भी नए iPhone SE में नहीं मिलते।
Source: Navbharat Times April 16, 2020 04:41 UTC