एससीएल गुप्ता ने एक टीवी चैनल को 12 लोगों की मौत की जानकारी दी।2. दिल्ली: गोल्डन हॉस्पिटल में 20 की मौत24 अप्रैल को जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल में ऑक्सीजन संकट के चलते 20 लोगों की जान चली गई। अस्पताल के डॉ. आंध्र प्रदेश: TDP का दावा- राज्य में ऐसी 30 मौतेंआंध्र प्रदेश में ऑक्सीजन की कमी के कारण कम से कम 30 लोगों की मौतें हुईं। तेलुगू देशम पार्टी (TDP) के प्रवक्ता के. पट्टाभिराम ने यह दावा किया। उन्होंने दावा किया कि तिरुपति के रुइया अस्पताल में एक ही घटना में 30 से अधिक मौतें हुईं। विजयनगरम, कुरनूल और कई इलाकों में ऑक्सीजन की कमी से कोरोना संक्रमितों की मौत हुई। इसकी सबसे बड़ी वजह अस्पतालों को समय पर ऑक्सीजन सप्लाई करने में केंद्र सरकार की नाकामी है।5. कर्नाटक: चामराजनगर में ऑक्सीजन की कमी से 24 की मौतकर्नाटक के चामराजनगर जिला अस्पताल में 24 घंटे के भीतर 24 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें 23 कोरोना संक्रमित और एक दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीज शामिल हैं। बताया गया कि मौतें ऑक्सीजन की कमी और दूसरी वजहों से हुई हैं, लेकिन जिला प्रशासन ने ऑक्सीजन की कमी से इनकार किया।चामराजनगर के डिप्टी कमिश्नर एमआर रवि ने द हिंदू से बातचीत में कहा- जिन मरीजों की मौत हुई है, वे सभी वेंटिलेटर पर थे। ये मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। ऐसे में जरूरी नहीं कि ऑक्सीजन की कमी से ये मौतें हुईं। हालांकि, सच ये है कि अब तो मैसूर में भी ऑक्सीजन जुटाना मुश्किल हो रहा है।मामले पर सियासत भी शुरू
Source: Dainik Bhaskar July 21, 2021 10:06 UTC