ऑनलाइन पढ़ाई का प्रेशर: 'मॉम-डैड ऑनलाइन पढ़ाई से ऊब गया हूं' फोन-रिकॉर्डिंग कर 11वीं का स्टूडेंट 60 हजार रुपए लेकर घर से भागा - News Summed Up

ऑनलाइन पढ़ाई का प्रेशर: 'मॉम-डैड ऑनलाइन पढ़ाई से ऊब गया हूं' फोन-रिकॉर्डिंग कर 11वीं का स्टूडेंट 60 हजार रुपए लेकर घर से भागा


Hindi NewsLocalGujaratAhmedabad 11th Class Student Left Home After Sayning I Am Not Interested In Onlilne Studyingऑनलाइन पढ़ाई का प्रेशर: 'मॉम-डैड ऑनलाइन पढ़ाई से ऊब गया हूं' फोन-रिकॉर्डिंग कर 11वीं का स्टूडेंट 60 हजार रुपए लेकर घर से भागाअहमदाबाद 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकप्रतीकात्मक फोटोकोरोना के चलते घरों में कैद बच्‍चे न अपने दोस्‍तों से मिल पा रहे हैं और न ही स्‍कूल की लाइफ है। इसके अलावा पढ़ाई का बोझ जस का तस है। घरों में बैठकर ऑनलाइन पढ़ाई से कई बच्‍चे बुरी तरह उकता चुके हैं। इसका ताजा उदाहरण है अहमदाबाद की ये घटना, जहां 11वीं का एक छात्र पढ़ाई से तंग आकर घर से भाग निकला। जाते-जाते वह लॉकर में रखे 60 हजार रुपए निकाल ले गया।फोन रिकॉर्डिंग पर छोड़ा मैसेजअहमदाबाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बापूनगर इलाके में रहने वाले छात्र के माता-पिता एक प्लास्टिक की फैक्ट्री में काम करते हैं। शुक्रवार को भी दोनों रोजाना की तरह काम पर निकल गए थे। घर पर 16 साल का बेटा था, जिसकी रोजाना सुबह से दोपहर तक ऑनलाइन क्लास चलती है। शाम को जब माता-पिता घर पहुंचे तो बाहर ताला लटका मिला। दोनों ने सोचा कि बेटा कोचिंग गया होगा। दूसरी चाभी से घर में एंटर हुए तो टेबल पर बेटे का लिखा एक पत्र मिला, जिसमें लिखा था कि मेरे फोन से मेरी फोन रिकॉर्डिंग सुन लेना।जैसे ही फोन ऑन किया तो बेटे की आवाज सुनाई दी... "मॉम-डैड मैं इस ऑनलाइन पढ़ाई से अब बुरी तरह ऊब चुका हूं। अब मेरा पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता। इसके चलते मैं अपने दोस्त के साथ घर छोड़कर जा रहा हूं। अब वापस नहीं आऊंगा।"फोन रिकॉर्डिंग सुनते ही पेरेंट्स पुलिस थाने पहुंचे और बेटे की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस नाबालिग की तलाश में जुटी हुई है।लॉकर में रखे 60 हजार रुपए अपने साथ ले गयापेरेंट्स द्वारा पुलिस को बताए अनुसार बेटा अलमारी की दराज में रखे 60 हजार रुपए भी अपने साथ ले गया है। माता-पिता को यह बात तब मालूम हुई, जब उन्होंने कमरे में अलमारी का दरवाजा खुला देखा। आसपास पूछताछ करने पर लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे उसे साइकिल से जाते देखा था।छात्र की साइकिल रेलवे स्टेशन पर खड़ी मिली है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी ट्रेन से कहीं चला गया है। पुलिस CCTV फुटेज से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह किस ट्रेन में सवार हुआ।


Source: Dainik Bhaskar July 24, 2021 10:57 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */