Hindi NewsBusinessEconomyBSE NSE Sensex Today, Stock Market Latest Update: July 15 Share Market, Trade BSE, Nifty, Sensex Live News Updatesऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड: 53,159 के उच्चतम स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, पहली बार 15,900 अंक से ऊपर रहा निफ्टी11 मिनट पहलेकॉपी लिंकवायदा बाजार में साप्ताहिक सेटलमेंट के दिन गुरुवार को शेयर बाजार में ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड बने। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 53,266.12 जबकि एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी 15,952.35 के उच्चतम स्तर पर गया।दोनों अहम स्टॉक इंडेक्स की क्लोजिंग भी ऑल टाइम हाई पर रही है। कारोबार के अंत में निफ्टी 66.45 पॉइंट (0.42%) के उछाल के साथ 15,920.40 पर रहा। इसी तरह सेंसेक्स 254.80 पॉइंट (0.48%) की मजबूती के साथ 53,158.85 पर बंद हुआ।लार्ज कैप शेयरों के अलावा छोटे और मझोले शेयरों में भी जमकर खरीदारी हुई। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 27,770 पॉइंट जबकि स्मॉल कैप इंडेक्स 10,364 के सर्वोच्च स्तर पर गया। मिड कैप इंडेक्स 0.49% जबकि स्मॉल कैप 0.99% उछाल के साथ बंद हुआ।सेंसेक्स में इस साल 11.5% की मजबूती आई है, जबकि एक साल में इसने 47.50% का रिटर्न दिया है। निफ्टी ने जनवरी से अब तक 14% का रिटर्न दिया है जबकि एक साल में यह 50% उछला है। मिड कैप इंडेक्स इस साल 33% और एक साल में 85% मजबूत हुआ है। स्मॉल कैप ने एक साल में 115% और इस साल 46% का रिटर्न दिया है।बाजार को HCL टेक, L&T, टेक महिंद्रा, HDFC बैंक, ITC, विप्रो, हिंडाल्को जैसे इंडेक्स शेयरों में खरीदारी का सपोर्ट मिला। इस पर दबाव बनाने वाले शेयरों में ONGC, M&M, कोल इंडिया, भारती एयरटेल, आयशर मोटर शामिल रहे।बाजार को रियल्टी, IT और बैंक इंडेक्स में मजबूती का सपोर्ट मिला। निफ्टी IT में 4.20% का उछाल आया। एनर्जी, ऑटो और मीडिया इंडेक्स में अच्छी-खासी कमजोरी रही। निफ्टी के 50 शेयरों में से 26 जबकि सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 17 में उछाल आया।शेयर बाजार ने गुरुवार को ठीक-ठाक शुरुआत दी थी। सेंसेक्स 64 पॉइंट की मजबूती के साथ 52,968 पर खुला था। निफ्टी ने 15,872 पर खुलकर 20 पॉइंट की मजबूत शुरुआत दी थी।वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में 2.54% की गिरावट आई। इसमें गिरावट बताती है कि अगले 30 दिनों में निफ्टी सालाना आधार पर कितना चढ़ सकता है। इंडिया VIX में निचले स्तरों से बढ़ोतरी होना, बाजार में मजबूती कायम रहने के साथ हलचल बढ़ने का संकेत होता है।जोमैटो के लिए रिटेल इनवेस्टर ने दिए 3.5 गुना एप्लिकेशनजोमैटो के IPO को दूसरे दिन दोपहर 12 बजे तक कुल 1.21 गुना का सब्सक्रिप्शन मिला है। सबसे ज्यादा एप्लिकेशन रिटेल इनवेस्टर्स की तरफ से आए हैं। इस कैटेगरी के लिए जितने शेयर रिजर्व हैं, उनके लिए लगभग 3.5 गुना एप्लिकेशन आ चुके हैं। एक रिटेल इनवेस्टर दो लाख रुपए तक के शेयरों के लिए अप्लाई कर सकता है।इन्फोसिस के लिए 1,920 रुपए का टारगेटबुधवार की शाम को इन्फोसिस के पहली तिमाही के नतीजे आए थे। इस दिग्गज IT कंपनी के शेयरों को 1,920 रुपए के टारगेट के साथ खरीदा जा सकता है। यह सलाह रिलायंस सिक्योरिटीज ने दी है। कंपनी का शेयर आज कारोबार के दौरान 52 वीक हाई 1,596.85 रुपए पर गया है।ब्रोकरेज फर्म के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट सुयोग कुलकर्णी के मुताबिक कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस बढ़ाकर 14-16% कर दी है। इसमें FY24 के अनुमानित प्रति शेयर आय (EPS) के 22 गुना पर ट्रेड हो रहा है, जो TCS से 5% कम है। डबल डिजिट ग्रोथ, डिजिटल बिजनेस के शेयरों में बढ़ोतरी को देखते हुए इसकी रीरेटिंग हो सकती है।एशियाई बाजारों में मजबूतीएशिया के बाजारों में कमोबेश मजबूती रही। हांगकांग के हैंगसेंग में 0.83% की तेजी रही। चीन के शंघाई कंपोजिट में 1.02% का उछाल आया। कोरिया का कोस्पी 0.66% की बढ़त के साथ बंद हुआ। जापान के निक्केई में 1.21% की कमजोरी रही। ऑस्ट्रेलिया के ऑल ऑर्डनरी में लगभग 0.20% की गिरावट आई।अमेरिका और यूरोप में मिला-जुला रुझानबुधवार को अमेरिकी बाजारों में मिला-जुला रुझान रहा। डाऊ जोंस 0.13% की मजबूती के साथ बंद हुआ। नैस्डैक में 0.22% की गिरावट आई। S&P 500 में 0.12% की तेजी रही। यूरोप में हल्की-फुल्की गिरावट रही है। ब्रिटेन के FTSE में 0.47% की गिरावट आई। फ्रांस का CAC इंडेक्स फ्लैट (-0.09 पॉइंट) बंद हुआ। जर्मनी के DAX में 0.01% की कमजोरी रही।FII और DII डेटाNSE पर मौजूद प्रोविजनल डेटा के मुताबिक, बुधवार 14 जुलाई को विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने शुद्ध रूप से 1,303.95 करोड़ रुपए के शेयर बेचे थे। यानी जितने रुपए के शेयर खरीदे, उससे इतने ज्यादा रुपए के शेयर बेच दिए थे। घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल शुद्ध रूप से 1,335.91 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे थे। इस महीने अब तक इन्होंने 4,030 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं। FII ने शुद्ध रूप से 6,192 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।
Source: Dainik Bhaskar July 15, 2021 03:53 UTC