ऑस्ट्रेलिया के लिए आई अच्छी खबर, World Cup 2019 में खेल सकते हैं स्टीव स्मिथ - News Summed Up

ऑस्ट्रेलिया के लिए आई अच्छी खबर, World Cup 2019 में खेल सकते हैं स्टीव स्मिथ


सिडनी, जेएनएन। ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ की कोहनी की चोट की सर्जरी 'बहुत अच्छी' हुई है और वह इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप के लिए तैयार हैं। स्टीव स्मिथ पर एक साल पहले बॉल टैंपरिंग के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक साल का बैन लगाया था। ये बैन मार्च के अंत में खत्म हो जाएगा। स्मिथ को पिछले महीने बांग्लादेश प्रीमियर लीग ट्वेंटी-20 टूर्नामेंट में खेलने के दौरान कोहनी में चोट लग गई थी। इस वजह से उन्होंने इस टूर्नामेंट को बीच में छोड़ दिया था। इस चोट से परेशान स्मिथ की अब सर्जरी हुई है और अब ये सर्जरी काफी अच्छी तरीके से हुई है।स्मिथ के मैनेजर वारेन क्रेग ने बताया कि सर्जरी बहुत अच्छी तरह से हुई है। उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से नहीं कह सकते, लेकिन स्मिथ के पास लगभग साढ़े तीन सप्ताह (खेलने के लिए तैयार होने से पहले) होंगे।' "इरादा यह है कि वह आइपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) और फिर विश्व कप और फिर एशेज में खेलेंगे।'स्मिथ और डेविड वार्नर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेड़छाड़ करने के दोषी पाए गए थे। उनकी इस गलती के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उनपर एक साल का बैन लगाया था और वो बैन अब 29 मार्च को खत्म होने वाला है। इसके बाद ये दोनों ही खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने के हकदार होंगे। हालांकि वार्नर अब कभी भी ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान नहीं बन सकेंगे।वार्नर भी बांग्लादेश से ऑस्ट्रेलिया घायल कोहनी के साथ ही लौटे थे, लेकिन उनकी ये चोट स्मिथ की तरह गंभीर नहीं थी। इसी वजह से वार्नर ने भी जनवरी के अंत में सर्जरी करवाई थी।ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट कप्तान टिम पेन ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वार्नर और स्मिथ दोनों इंग्लैंड के खिलाफ इस साल की एशेज श्रृंखला में बहुत बड़ी भूमिका निभाएंगे। इस अनुभवी जोड़ी के बिना, ऑस्ट्रेलिया ने संघर्ष किया है, हालांकि उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ में 2-0 से श्रृंखला जरूर जीती। लेकिन हम जानते हैं कि वे कितने अच्छे हैं और उम्मीद है कि एक बार उनका बैन हटने के बाद उनका स्वागत किया जाएगा और वे पहले की तरह टेस्ट मैच जीतेंगे।क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंअन्य खेलों की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंPosted By: Pradeep Sehgal


Source: Dainik Jagran February 07, 2019 06:35 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */