इस दर्दनाक हादसे की हर अपडेट्स के लिए पेज रिफ्रेश करते रहें...- इस दर्दनाक हादसे में 237 लोगों की मौत और 900 लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है. ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने पुष्टि करते हुए कहा कि हादसे में 237 लोगों की मौत हो चुकी है और 900 लोग घायल हैं. - ओडिशा के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने बताया कि करीब 50 एंबुलेंस को लोगों को ले जाने के लिए लगाया गया है. भारत के राष्ट्रपति की ओर से, ट्वीट में कहा गया कि 'ओडिशा के बालासोर में एक दुर्भाग्यपूर्ण रेल दुर्घटना में लोगों की मौत के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ. प्राथमिक सूचना के मुताबिक कोरोमंडल एक्सप्रेस का इंजन मालगाड़ी के ऊपर चढ़ गया है, जिससे पता चलता है कि ट्रेन की रफ्तार काफी ज्यादा थी.
Source: NDTV June 02, 2023 21:04 UTC