बाजार गई थी मां, पीछे से गायब हुई 3 साल की अनाडिग्री कॉलेज के पास बरामदगी से सनसनीकन्नौज। गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र के डुंडवा बुजुर्ग गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में बज रही शहनाइयों की गूंज अचानक चीख-पुकार में बदल गई। शादी की तैयारियों में मशगूल परिवार की खुशियों को उस वक्त नजर लग गई, जब उनकी 3 साल की मासूम बेटी अचानक गायब हो गई। पूरी रात की तलाश के बाद सुबह बच्ची एक डिग्री कॉलेज के पास बोरे में बंद मिली।मासूम के चेहरे पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल है। इलाकाई पुलिस का कहना है कि “मामला बेहद गंभीर है। बच्ची को बरामद कर लिया गया है। हर पहलू पर बारीकी से तफ्तीश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर जल्द ही दोषियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।”बाजार से लौटी मां तो उड़ गए होशगांव निवासी सानू के घर में इन दिनों शादी का माहौल है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार शाम बच्ची की मां कुछ सामान लेने बाजार गई थी। 3 साल की मासूम अना उस वक्त घर पर ही थी। जब मां वापस लौटी, तो अना को वहां न पाकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। घर और आसपास घंटों तलाश की गई, लेकिन मासूम का कहीं पता नहीं चला। रात भर परिजन और ग्रामीण बदहवास होकर उसे ढूंढते रहे।बोरे में हलचल देख ठिठक गए ग्रामीणबुधवार सुबह गांव के पास स्थित एक डिग्री कॉलेज के बाहर ग्रामीणों ने एक संदिग्ध बोरा पड़ा देखा। जब पास जाकर देखा गया, तो बोरे के अंदर मासूम अना बंद थी। उसे आनन-फानन में बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि बच्ची की सांसें चल रही थीं, हालांकि उसके चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे। बच्ची के मिलते ही माता-पिता की जान में जान आई और गमगीन माहौल फिर से राहत में बदल गया।अपहरण या रंजिश? जांच में जुटी पुलिसघटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच में मामला अपहरण की नाकाम कोशिश या रंजिश का लग रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर मासूम को बोरे में भरकर फेंकने के पीछे किसका हाथ है।यह भी पढ़े : ऑटो-ट्रैक्टर ड्राइवर… सबने 14 साल की बच्ची से बार-बार रेप किया, रोज स्कूल जाते समय होती थी दरिंदगी; हो गई गर्भवती
Source: Dainik Bhaskar April 01, 2026 19:15 UTC