Hindi NewsLocalBiharBhagalpurBihar Bhagalpur Kabristan Land Dispute Case; Woman Among Several InjuredAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकब्रिस्तान की जमीन के लिए दो भाइयों में खूनी झड़प: रास्ते के विवाद में हुई बमबाजी, धारदार हथियार से हमला : आधा दर्जन लोग जख्मी, अस्पताल में भर्तीभागलपुर 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकसदर अस्पताल में इलाजरत घायल।भागलपुर में कब्रिस्तान की जमीन और उसके रास्ते को लेकर दो भाइयों में हुए विवाद में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए हैं। मामला मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के हसनगंज रोड स्थित मिर्जान हाट का है। घटना के संबंध में घायल परिजनों ने बताया कि मोहम्मद नियामतुल्लाह के चचेरे छोटे भाई जावेद अख्तर उर्फ राजू ने 2017 में उनके पुश्तैनी निजी कब्रिस्तान (14 कट्ठा) के कुछ भाग का अतिक्रमण कर शौचालय बना लिया था। इस बात को लेकर स्थानीय लोगों के समक्ष उस समय दोनो पक्षों के बीच पंचायत भी हुई, जिसमें पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि जावेद अख्तर के द्वारा जो शौचालय बनवाया गया, उतनी जमीन छोड़ कर बाकी सारी जमीन वह मो नियामतुल्लाह की होगी।मो नियामतुल्लाह के घर से कब्रिस्तान जाने के लिए तीन फीट का रास्ता था। जब नियामतुल्लाह कब्रिस्तान से सटाकर अपना नया घर बनाने लगे तो कब्रिस्तान की ओर जाने का रास्ता छोड़ दिया था। जावेद अख्तर ने इस बात पर आपत्ति जाहिर करते हुए कहा कि इस रास्ते को बन्द कर लो, क्योंकि यह पूरी जमीन मेरी है। इसी बात को लेकर कुछ दिनों से दोनों के बीच विवाद चल रहा था।आधा दर्जन लोगों ने बोल दिया अचानक हमलाइसी बात को लेकर बुधवार को अचानक जावेद अख्तर अपने आधे दर्जन गुर्गों के साथ हमला कर बमबाजी करने लगे। अचानक हुए हमले से घर के लोगों में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता वे लोग बमबाजी के साथ-साथ उन पर तेज हथियार से भी हमला करने लगे। हमले में मोहम्मद नियामतुल्लाह (65), उनकी भतीजी डेजी, मोहम्मद अदनान, मोहम्मद कामरान, मोहम्मद फैजान और मोहम्मद इमरान घायल हो गए हैं।आधे घंटे बाद पहुंची पुलिसइस आपाधापी में परिजनों ने स्थानीय थाने को फोन किया। घटना की सूचना मिलने के करीब आधे घंटे के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी घटनास्थल से फरार हो चुके थे। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए भागलपुर सदर अस्पताल भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। फिलहाल अभी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।
Source: Dainik Bhaskar May 26, 2021 08:59 UTC