कब होगी परीक्षा / अगला सत्र बचाने यूजी-पीजी में जनरल प्रमोशन देना ही विकल्प - News Summed Up

कब होगी परीक्षा / अगला सत्र बचाने यूजी-पीजी में जनरल प्रमोशन देना ही विकल्प


बरकतउल्ला विश्वविद्यालय सहित अन्य विश्वविद्यालय की यूजी और पीजी परीक्षाएं आयोजित नहीं हो पा रहीं हैंपरीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित रहेंगी, क्योंकि 3 मई तक लॉकडाउन में और इजाफा कर दिया गया हैदैनिक भास्कर Apr 15, 2020, 05:00 AM ISTभोपाल. कैलाश त्यागी का कहना है कि ऐसी स्थिति में छात्रों को जनरल प्रमोशन देना ही उनके जीवन की सुरक्षा करना है। छात्रों की संख्या 11 लाख से अधिक है। ऐसे में परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंस्टिंग का पालन कराना मुश्किल होगा। जल्द ही निर्णय नहीं लिया जाता है तो अगला एकेडमिक सत्र भी प्रभावित होगा। अगले सत्र में कैलेंडर का पालन कराने के लिए जरूरी है कि प्रथम वर्ष में एडमिशन सही समय पर हों।राज्यपाल ने कुलपतियों से मांगा एक्शन प्लानलॉकडाउन बढ़ने के कारण राज्यपाल लालजी टंडन ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कुलपतियों के साथ बैठक आयोजित की है। राज्यपाल ने निर्देश दिए हैं कि नियमित शिक्षण कार्य के साथ ही शोध और अनुसंधान के लिए आवश्यक तथ्यों की ऑनलाइन उपलब्धता के प्रबंध भी किए जाएं। बीयू के कुलपति प्रो. आरजे राव ने बताया कि आगामी दिनों के लिए कुलपतियों से एक्शन प्लान मांगा। प्रो. राव ने बताया कि तीसरे वर्ष की परीक्षा करानी पड़ेगी। प्रथम और द्वितीय वर्ष में जनरल प्रमोशन देने पर विचार किया जा सकता है।इस मामले में समन्वय समिति निर्णय लेने में है सक्षमडॉ. एके सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। इस संबंध में सभी कॉलेजों को भी जानकारी दे दी है है। इससे पहले विवि मिड टर्म परीक्षा भी स्थगित कर चुका है।


Source: Dainik Bhaskar April 14, 2020 23:37 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */