कभी किए हैं आपने वाराणसी के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन? देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशियों में भी है बेहद लोकप्रिय - News Summed Up

कभी किए हैं आपने वाराणसी के इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन? देसी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशियों में भी है बेहद लोकप्रिय


काशी विश्वनाथ मंदिर - Kashi Vishwanath Temple In Hindi वाराणसी में पवित्र गंगा नदी के पश्चिमी तट पर स्थित, काशी विश्वनाथ मंदिर भगवान शिव को समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों या मंदिरों में से एक है। काशी विश्वनाथ मंदिर के मुख्य देवता भगवान शिव हैं, जिन्हें विश्वनाथ या विश्वेश्वर के नाम से भी जाना जाता है जिसका अर्थ है 'ब्रह्मांड का शासक'। भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी शहर को काशी विश्वनाथ मंदिर की वजह से भगवान शिव की नगरी के रूप में भी जाना जाता है। आपको मंदिर की मीनार को 800 किलो के सोने से तैयार किया गया है। इस मंदिर में रोजाना 3,000 भक्त आते हैं और खास उत्सव के मौके पर तो इस मंदिर में आने वाले लोगों की संख्या 1,00,000 तक पहुंच जाती है। इस सावन सोमवार के पावन अवसर पर जानें भारत के कुछ मशहूर शिव मंदिरों के बारे में (फोटो साभार : TOI)वाराणसी में बटुक भैरव मंदिर - Batuk Bhairav Temple in Varanasi in Hindi वाराणसी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक बटुक भैरव मंदिर, भगवान शिव के सबसे आक्रामक और विनाशकारी रूप को समर्पित है। इस मंदिर को 17 वीं शताब्दी ईस्वी में बनाया गया था। ऐसा कहा जाता है कि जो भक्त इस मंदिर में दर्शन करने के लिए आता है, उसकी सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। मंदिर की एक दिलचस्प विशेषता पवित्र अखंड दीप है जिसके बारे में माना जाता है कि यह सदियों से जल रहा है। कहा जाता है कि इस दीपक के तेल में व्यक्ति की समस्याओं को ठीक करने वाली शक्तियां होती हैं। वाराणसी जाने वाले हर तीर्थयात्री को इस मंदिर में जरूर जाना चाहिए। ये हैं अहमदाबाद के 7 खूबसूरत लोकप्रिय मंदिर, जिनकी खूबसूरती में अभी भी नहीं आई है कोई कमीतुलसी मानसा मंदिर वाराणसी - Tulsi Manasa Temple Varanasi In Hindi 1964 में निर्मित, यह मंदिर भगवान राम को समर्पित है और इसका नाम संत कवि तुलसी दास के नाम पर रखा गया है। यह वास्तुकला की शिखर शैली को प्रदर्शित करता है और मंदिर की दीवारों पर राम चरित मानस के विभिन्न शिलालेखों को दिखाया गया है। मंदिर की ऊपरी मंजिल पर भी रामायण के विभिन्न प्रसंगों को नक्काशी के रूप में चित्रित किया गया है। इस मंदिर में जुलाई से अगस्त के महीनों में कठपुतलियों का एक विशेष खेल प्रदर्शन होता है, आप जब भी इस समय पर बनारस घूमने जाएं, तो प्रसिद्ध तुलसी मानसा मंदिर के दर्शन करना बिल्कुल न भूलें। ऋषिकेश घूमने के दौरान इन लोकप्रिय मंदिरों के भी करें दर्शन, शांति और सुकून का मिलता है यहां संगमवाराणसी का दुर्गा मंदिर - Durga Temple in Varanasi in Hindi गंगा नदी के तट पर दुर्गा घाट के पास स्थित दुर्गा मंदिर 18वीं शताब्दी में बनाया गया था। इसमें देवी दुर्गा की एक भव्य मूर्ति है और यह वाराणसी के मुख्य मंदिरों में से एक है। इस मंदिर को बंदर मंदिर भी कहा जाता है। एक बंगाली महारानी के द्वारा 18 वीं शताब्दी में निर्मित इस मंदिर को लाल रंग में रंगा गया है। इस मंदिर के बारे में ऐसा कहा जाता है कि इस मंदिर में विराजमान देवी दुर्गा की मूर्ती अपने आप प्रकट हुई थी। ये हैं मुंबई के 7 खूबसूरत और भव्य मंदिर, जिन्हें देखने के लिए लगती है लोगों की जमकर भीड़ (फोटो साभार : TOI)बनारस का त्रिदेव मंदिर - Tridev Temple in Varanasi in Hindi हनुमान भगवान, दादी रानी सती देवी और खाटू जी महाराज को मंदिर के प्रमुख देवताओं की वजह से इस मंदिर का नाम त्रिदेव मंदिर रखा गया है। ये मंदिर शाम के समय बेहद जगमगाता है, जिसे देखकर पर्यटक यहां खिचे चले आते हैं। इस मंदिर को ज्यादातर संगमरमर से बनाया गया है। फर्श, छत और मंदिर की दीवारों पर बेहद सुंदर नक्काशी की गई है। ये हैं मथुरा के 7 प्रसिद्ध और खूबसूरत मंदिर, आप भी जरूर जाएं दर्शन करने


Source: Navbharat Times July 21, 2021 08:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */