Hindi NewsLocalRajasthanIn The Process Of Saving The Goat, The Middle aged Shepherd Also Came Under The Grip Of Current, After The Death, The Anger Of The Villagersकरंट लगने से चरवाहे को मौत: बकरी को बचाने के चक्कर मे अधेड़ चरवाहा भी आया करंट की चपेट में, मौत के बाद ग्रामीणों का आक्रोशभीलवाड़ा 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकमौके पर लगी लोगों की भीड़।जिले के हनुमानगढ़ थाना क्षेत्र के गाड़ोली गांव में शुक्रवार को हो रही बारिश के दौरान एक 55 वर्षीय चरवाहे की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चरवाहा बिजली के तार में उलझी अपनी बकरी को बचाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गया।चरवाहे की मौत के बाद उसके परिजनों और ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा खड़ा कर दिया और डिस्कॉम की लापरवाही बताते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। इस दौरान मौके पर पहुंचे डिस्कॉम के कर्मचारियों को ग्रामीणों ने खरी-खोटी भी सुनाई।हनुमान नगर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गाडोली गांव में अच्छी बारिश हुई थी। इस दौरान गांव में ही रहने वाला प्रेम सिंह पुत्र देवीलाल मीणा अपनी बकरियों को कर रहा था। जहां प्रेम सिंह की बकरियां चल रही थी। उसी के पास डिस्कॉम की ओर से लगाए गए बिजली के पोल का अर्थिंग तार पत्थरों से बांधा हुआ था। प्रेम सिंह की बकरी उस तार में उलझ गई।प्रेम सिंह अपनी बकरी को उस तार से छुड़ाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान अर्थिंग तार में फैले करंट ने प्रेम सिंह को चपेट में ले लिया और कुछ ही समय में उसकी बकरी और प्रेम सिंह की मौके पर ही झुलसने से मौत हो गई। इस मामले में ग्रामीणों ने डिस्कॉम के कर्मचारियों की लापरवाही बताते हुए शव उठाने से इनकार कर दिया। खबर लिखने तक ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया था। इसके बाद शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।
Source: Dainik Bhaskar July 23, 2021 13:52 UTC