करनाल टोल प्लाजा हथियार रिकवरी की चार्जशीट पेश: NIA जांच में खुलासा- पूरे देश में करने थे धमाके, रिंदा ने पाकिस्तान से भेजे हथियार-विस्फोटक - News Summed Up

करनाल टोल प्लाजा हथियार रिकवरी की चार्जशीट पेश: NIA जांच में खुलासा- पूरे देश में करने थे धमाके, रिंदा ने पाकिस्तान से भेजे हथियार-विस्फोटक


Hindi NewsLocalHaryanaRevealed In NIA Investigation Blasts Were To Be Done All Over The Country, Rinda Sent Arms explosives From Pakistanकरनाल टोल प्लाजा हथियार रिकवरी की चार्जशीट पेश: NIA जांच में खुलासा- पूरे देश में करने थे धमाके, रिंदा ने पाकिस्तान से भेजे हथियार-विस्फोटकचंडीगढ़ एक दिन पहलेकॉपी लिंकहरियाणा के करनाल जिले में बसताड़ा टोल प्लाजा पर विस्फोटक बरामदगी मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने चार्जशीट पेश कर दी है। इस दौरान NIA की जांच में कुछ चौकाने वाले खुलासे किए हैं। NIA ने दावा किया कि इसके पीछे खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) है।BKI के पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरिवंदर सिंह रिंदा ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए विस्फोटक और हथियार भारतीय सीमा के अंदर पहुंचाए थे। इन हथियारों के जरिए पूरे देश को धमाके से दहलाने की साजिश थी। रिंदा का सबसे बड़ा टारगेट पंजाब था।इसी इनोवा कार से हथियार और विस्फोटक बरामद हुआ था।ड्रोन से भिजवाए हथियाररिंदा ने हथियारों और विस्फोटक की सप्लाई ड्रोन से करवाई थी। पाक से पंजाब के रास्ते ये हथियार भेजे गए थे। हथियारों की यह खेप इनोवा कार में विशेष रूप से डिजाइन की गई कैविटी में रखकर आदिलाबाद, तेलंगाना तक पहुंचाए जा रहे थे।पंजाब के 5 आतंकी, 2 सगे भाई, रिंदा का नाम भी शामिलNIA की दायर की चार्जशीट में पांचों आतंकी पंजाब के हैं। इनमें दो सगे भाई हैं। इनमें गुरप्रीत सिंह और अमनदीप सिंह ऊर्फ दीपा दोनों पुत्र स्वर्ण सिंह निवासी मक्खू (फिरोजपुर) हैं। फिरोजपुर मक्खू का ही परमिंदर सिंह उर्फ पिंदर के अलावा भूपिंदर सिंह मलतास निवासी अमलतास एन्क्लेव भाटिया बेट लुधियाना, राजबीर सिंह ऊर्फ राजा पुत्र संतोख सिंह निवासी गांव नाथपुर कादियां जिला गुरदासपुर और हरविंदर सिंह रिंदा निवासी नांदेड़ महाराष्ट्र शामिल हैं।5 मई को दर्ज हुआ था मुकदमाइस मामले में 5 मई को हरियाणा पुलिस ने करनाल के पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। बाद में NIA के द्वारा फिर से मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। NIA ने हिरासत में लेकर चारों से पूछताछ की थी। इसके बाद उन्हीं की निशानदेही पर पंजाब में भी कई स्थानों पर छापेमारी की गई थी।इनोवा गाड़ी की जांच करता पुलिसकर्मी।पंजाब के 3 जिलों में हुई छापामारीकरनाल के टोल प्लाजा से हथियार बरामदगी मामले में NIA ने पंजाब के 7 जगह पर छापेमारी की थी। इनमें लुधियाना, फिरोजपुर और गुरदासपुर भी शामिल है। NIA की तलाशी के दौरान डिजिटल उपकरण, वित्तीय लेनदेन और संपत्ति और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई थी।ये हुआ था बरामदमामला करनाल के मधुबन क्षेत्र के बसताड़ा टोल प्लाजा से IED] हथियार और गोला-बारूद की जब्ती से संबंधित है, जिसमें एक सफेद इनोवा कार से तीन IED, 1 पिस्तौल, 2 मैगजीन, 31 जिंदा कारतूस, छह मोबाइल और 1.30 लाख नकद बरामद किए गए और चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।पाक में बैठे की रिंदा की थी प्लानिंगNIA जांच में यह खुलासा हुआ था कि BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के पाक में बैठे हरविंदर सिंह उर्फ रिंदा भारत के कई शहरों में आतंकी हमलों को अंजाम देने के लिए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर विस्फोटक, हथियार और गोला-बारूद की डिलीवरी की थी। इस आतंकी संगठन का गिरफ्तार आरोपियों के साथ मिलीभगत है।


Source: Dainik Bhaskar November 05, 2022 04:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */