करोड़ों का पैकेज ठुकराया, झेलीं असफलताएं... फिर खड़ा किया ₹4000 करोड़ का साम्राज्य - News Summed Up

करोड़ों का पैकेज ठुकराया, झेलीं असफलताएं... फिर खड़ा किया ₹4000 करोड़ का साम्राज्य


बिजनेस डेस्क। सफलता का पैमाना हर किसी के लिए अलग होता है। जहां लोग लाखों की नौकरी का सपना देखते हैं, वहीं विनीता सिंह (Vineeta Singh) ने ₹1 करोड़ सालाना के जॉब ऑफर को सिर्फ इसलिए ठुकरा दिया क्योंकि उन्हें अपना खुद का साम्राज्य खड़ा करना था। आज विनीता प्रीमियम मेकअप ब्रांड 'शुगर कॉस्मेटिक्स' (Sugar Cosmetics) की सीईओ और को-फाउंडर हैं, जिसकी वैल्यू ₹4000 करोड़ से अधिक है।1983 में गुजरात के आणंद में जन्मीं विनीता पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी थीं। दिल्ली पब्लिक स्कूल (RK Puram) से स्कूली शिक्षा के बाद उन्होंने IIT मद्रास से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और फिर IIM अहमदाबाद से एमबीए किया। मात्र 23 साल की उम्र में एक इन्वेस्टमेंट बैंक ने उन्हें ₹1 करोड़ का ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने मुंबई जाकर उद्यमिता (Entrepreneurship) की कठिन राह चुनी।₹10 हजार के वेतन पर गुजारा और शुरुआती असफलताएंकरोड़ों का ऑफर छोड़ने के बाद विनीता का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपनी पहली कंपनी 'Quetzal' (बैकग्राउंड वेरिफिकेशन स्टार्टअप) शुरू की, जो सफल नहीं रही। इस दौरान उन्होंने बेहद कम संसाधनों में ₹10 हजार प्रति माह पर भी गुजारा किया। इसके बाद 2012 में उन्होंने 'Fab Bag' नाम से ब्यूटी सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म शुरू किया। हालांकि यह भी अपेक्षित सफलता नहीं पा सका, लेकिन इसने विनीता को भारतीय ब्यूटी मार्केट की गहरी समझ दी।ऐसे मिला ₹4000 करोड़ का आइडियापिछले स्टार्टअप्स की विफलताओं से सीख लेते हुए विनीता ने साल 2015 में अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर 'शुगर कॉस्मेटिक्स' की नींव रखी। उन्होंने भारतीय त्वचा (Indian skin tones) के अनुकूल प्रोडक्ट्स पर ध्यान केंद्रित किया।"विनीता की सफलता का राज उनकी बेहतर प्लानिंग और हार न मानने का जज्बा रहा।"मार्केटिंग और विस्तार की रणनीतिशुगर कॉस्मेटिक्स ने शुरुआत में सोशल मीडिया और अपने मोबाइल ऐप के जरिए युवाओं के बीच पैठ बनाई। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सफलता मिलने के बाद कंपनी ने रिटेल मार्केट (ऑफलाइन स्टोर्स) में एंट्री की। आज यह ब्रांड न केवल भारत बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना चुका है।


Source: Dainik Jagran March 02, 2026 21:23 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */